पूर्व सांसदों-विधायकों के साथ स्मृति ईरानी की बैठक, 2028 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर हुई चर्चा
प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी
भारतीय जनता पार्टी (BJP) की राष्ट्रीय महासचिव और छत्तीसगढ़ की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी 25 और 26 अक्टूबर 2026 को दो दिवसीय दौरे पर रायपुर में हैं. इस दौरान उनका सादगी भर रूप देखने मिला. उन्होंने दौरे के पहले ही सख्त निर्देश दिए थे कि उनके स्वागत के लिए किसी भी तरह के पोस्टर न लगाए जाए. इसके बाद युवा मोर्चा की एक बड़ी रैली को भी रद्द कर दिया गया. स्मृति ईरानी ने आज छ्त्तीसगढ़ पहुंच लगाकार कई बैठकें की है.
बीजेपी कार्यालय में मैराथन बैठक
स्मृति ईरानी के दौरे के पहले दिन की बीजेपी कार्यालय में मैराथन बैठक संपन्न हुई. बीजेपी कार्यालय में मैराथन बैठक करीब 9 घंटे तक चली. प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी ने आज दिनभर बैठकें ली. प्रदेश महामंत्री, प्रदेश पदाधिकारी, संभाग प्रभारी, जिला प्रभारी, पूर्व सांसद और पूर्व विधायकों के साथ ही निगम- मंडल- बोर्ड- आयोगों के अध्यक्षों के साथ बैठक संपन्न हुई.
इस बैठक में 2028 विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भी चर्चा हुई. जानकारी के मुताबिक स्मृति ईरानी ने पूर्व सांसदों और विधायकों से पूछा कि 2028 में सरकार कैसे बनेगी? सूत्रों के मुताबिक कुछ मंत्रियों की शिकायत भी स्मृति ईरानी तक पहुंची. प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी सभी को एकजुट होकर पार्टी के लिए काम करने के निर्देश दिए.
योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के निर्देश
उन्होंने सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के निर्देश भी दिए है. संगठन की मजबूती के लिए काम करने के निर्देश भी बैठक में दिए गए. सत्ता- संगठन में तालमेल बनाकर और एकजुटता से काम करने के और सक्रियता बढ़ाने को भी कहा गया. बता दें कि बीजेपी प्रदेश कार्यालय में सीएम विष्णुदेव साय से मुलाकात करने के बाद स्मृति ईरानी मन की बात कार्यक्रम को सुनने के लिए अभनपुर पहुंचीं. उनके साथ सीएम विष्णुदेव साय और रायपुर लोकसभा सीट से सांसद ब्रजमोहन अग्रवाल भी मौजूद थे.
यह भी पढ़ें- विंध्य-बुंदेलखंड के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, सतना–देवेंद्रनगर और रीवा–चुरहट रेलखंड की हुई शुरुआत