Raipur Local News: कंपनी से 80 लाख रुपए की साइबर ठगी, अब WhatsApp से ऐसे बना रहे शिकार 

रायपुर. राजधानी में एक कंपनी के निदेशक की पहचान और प्रोफाइल फोटो का कथित दुरुपयोग कर 80 लाख रुपए की साइबर ठगी का मामला सामने आया है.
Whatsapp

क्या Whatsapp पर चैटिंग के लिए देना होगा पैसा

रायपुर. राजधानी में एक कंपनी के निदेशक की पहचान और प्रोफाइल फोटो का कथित दुरुपयोग कर 80 लाख रुपए की साइबर ठगी का मामला सामने आया है. आरोप है कि अज्ञात व्यक्ति ने WhatsApp के जरिए कंपनी के अकाउंटेंट को भुगतान संबंधी संदेश भेजकर अलग-अलग Bank खातों में रकम ट्रांसफर कराई. मामले में टिकरापारा थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, कमल विहार निवासी विजय राठी, Rathi Bandhus Commercial Pvt. Ltd. के निदेशक हैं. उनका कार्यालय देवपुरी में राठीस बिल्ड मार्ट के पास स्थित है. 19 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 1:23 बजे एक अज्ञात मोबाइल नंबर से विजय राठी के नाम और प्रोफाइल फोटो का इस्तेमाल करते हुए कंपनी के अकाउंटेंट लेखराम चक्रधारी को WhatsApp संदेश भेजा गया. इसमें कंपनी के Bank खाते की जानकारी लेने के बाद भुगतान करने के निर्देश दिए गए. (Raipur Local News)

शिकायत के मुताबिक, संदेश में Bank ऑफ इंडिया के M I CLOTHING नामक खाते का विवरण भेजा गया. इसके आधार पर 19 अक्टूबर को कंपनी के यूनियन Bank ऑफ इंडिया खाते से 80 लाख रुपए RTGS के माध्यम से ट्रांसफर कर दिए गए. (Raipur Local News)

इसके बाद 21 अक्टूबर को इसी तरह 13 लाख रुपए के भुगतान का एक और संदेश आया. इस बार The Federal Bank के S S GOLD नामक खाते का विवरण दिया गया. कंपनी ने इस खाते में भी 13 लाख रुपए ट्रांसफर किए. हालांकि, बाद में Bank से संपर्क करने और आवश्यक कार्रवाई के बाद यह 13 लाख रुपए का लेन-देन रिवर्स हो गया और रकम कंपनी के खाते में वापस आ गई. मामले में टिकरापारा थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं.

ये खबर भी जरूर पढ़ें- CG News: माझी बस्ती को MLA रामकुमार टोप्पो ने लिया गोद, रात में सभा लगाकर गांव वालों का जाना दर्द

ज़रूर पढ़ें