बिना परीक्षा नौकरी का मौका.. Raipur मेडिकल कॉलेज में 152 पदों पर भर्ती, इंटरव्यू जल्द

Raipur Medical College: सभी 152 पद संविदा आधार पर भरे जाएंगे. इसमें सीनियर रेजिडेंट, जूनियर रेजिडेंट और असिस्टेंट प्रोफेसर के पद शामिल हैं.इच्छुक उम्मीदवार इंटरव्यू में जाने से पहले एक बार मेडिकल कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरा नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें.
RAIPUR

रायपुर

Raipur Medical College: छत्तीसगढ़ में मेडिकल फील्ड के अंदर नौकरी ढूंढ रहे लोगों के लिए अच्छी खबर आई है. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर में 152 पदों पर संविदा भर्ती होने जा रही है. जिसके लिए 14 अक्टूबर को वॉक-इन इंटरव्यू रखा गया है.कॉलेज प्रशासन के मुताबिक इंटरव्यू सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा.

इंटरव्यू वाले दिन आवेदन फॉर्म जमा करना होगा

कॉलेज की ओर से कहा गया है कि, उम्मीदवारों को अधिष्ठाता कार्यालय स्थित कॉलेज काउंसिल हॉल में पहुंचना होगा. कॉलेज ने कहा है कि सभी कैंडिडेट समय से पहले पहुंचें, ताकि दस्तावेजों की जांच समय पर हो सके. इंटरव्यू वाले दिन ही आवेदन फॉर्म जमा करना होगा. इसके लिए समय दोपहर 12 बजे तक तय किया गया है. 12 बजे के बाद आने वाले किसी भी आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा, इसलिए समय का विशेष ध्यान रखें.

CG School News: बच्चों में बढ़ते मोटापे पर बाल आयोग का बड़ा कदम, हर स्कूल में लगेगा शुगर-कैलोरी बोर्ड

कौन से डॉक्यूमेंट लाने हैं?

उम्मीदवारों को इंटरव्यू के समय अपने सभी ओरिजनल सर्टिफिकेट, पासपोर्ट साइज फोटो और शैक्षणिक दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित फोटोकॉपी साथ लानी होगी. इसके अलावा योग्यता और अनुभव से जुड़े प्रमाण-पत्र भी साथ रखें.बता दें कि ये सभी 152 पद संविदा आधार पर भरे जाएंगे. इसमें सीनियर रेजिडेंट, जूनियर रेजिडेंट और असिस्टेंट प्रोफेसर के पद शामिल हैं.इच्छुक उम्मीदवार इंटरव्यू में जाने से पहले एक बार मेडिकल कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरा नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें.

ज़रूर पढ़ें