अब कॉलेज के लिए नहीं जाना पड़ेगा बाहर! नवा Raipur में खुलेगा NMIMS, 90 साल की लीज पर मिली जमीन

NMIMS Raipur: नवा रायपुर अटल नगर में अब देश के प्रतिष्ठित नरसी मोंजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (NMIMS) का कैंपस खुलेगा. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में मंगलवार को लीज अनुबंध और भूमि रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी हो गई.
nmims raipur

nmims raipur

NMIMS Raipur: रायपुर: देश के प्रतिष्ठित उच्च शिक्षण संस्थानों में शामिल नरसी मोंजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (NMIMS) अब नवा रायपुर अटल नगर में अपना कैंपस स्थापित करेगा. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में मंगलवार को लीज अनुबंध और भूमि की रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी कर ली गई, जिसके साथ ही संस्थान की स्थापना का मार्ग प्रशस्त हो गया है.

40 एकड़ भूमि पर बनेगा कैंपस

नवा रायपुर के सेक्टर-18 में लगभग 40 एकड़ भूमि पर अत्याधुनिक कैंपस विकसित किया जाएगा. संस्थान का संचालन करने वाले विले पार्ले केलवणी मंडल को यह भूमि 90 वर्षों की लीज पर दी गई है. बता दें कि राज्य मंत्रिपरिषद ने 21 जनवरी 2026 को ही NMIMS के लिए भूमि आवंटन के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी.

सीएम ने क्या कहा

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक उच्च शिक्षा के लिए बड़े महानगरों की ओर न जाना पड़े, यह सरकार का संकल्प है. NMIMS की स्थापना इसी दिशा में एक बड़ी कड़ी है. उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के बेहतर अवसर देकर युवा शक्ति को भविष्य के लिए तैयार करना सरकार की प्राथमिकता है.

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, आवास एवं पर्यावरण सचिव अंकित आनंद और नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण के सीईओ चंदन कुमार मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें:‘सोना खरीदने से बचें…’, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से फ‍िर की अपील, राहुल पर साधा न‍िशाना

ज़रूर पढ़ें