विस्तार न्यूज की सीनियर एंकर रसिका पांडेय को मिलेगा चंदूलाल चंद्राकर पत्रकारिता पुरस्कार, अमित शाह करेंगे सम्मानित

Chandulal Chandrakar Patrakarita Award: विस्तार न्यूज की सीनियर एंकर रसिका पांडेय समेत पुरस्कार विजेताओं को आगामी 3 नवंबर को आयोजित राज्य अलंकरण समारोह में सम्मानित किया जाएगा. इस समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे.
rasika panday

रसिका पांडेय

Rasika Pandey Chandulal Chandrakar Patrakarita Award: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के राज्य अलंकरण समारोह में दिए जाने वाले प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण पुरस्कारों को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. इस बार पत्रकारिता के क्षेत्र में दिया जाने वाला चंदूलाल चंद्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार विस्तार न्यूज की सीनियर एंकर रसिका पांडेय को दिया जाएगा.

अमित शाह देंगे पुरुस्कार

बता दें कि विस्तार न्यूज की सीनियर एंकर रसिका पांडेय समेत पुरस्कार विजेताओं को आगामी 3 नवंबर को आयोजित राज्य अलंकरण समारोह में सम्मानित किया जाएगा. इस समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे. वे अपने हाथों से विजेताओं को सम्मान पत्र और पुरस्कार राशि प्रदान करेंगे.

TEDxAAFT के मंच पर एंकर ने बताई थी अपनी कहानी

हाल ही में, रसिका ने यपुर के सत्यसाईं ऑडिटोरियम में आयोजित TEDxAAFT के मंच पर अपनी कहानी साझा की. “Unfinished -The Beauty of Becoming” थीम पर आधारित कार्यक्रम में रसिका ने अपनी जिंदगी के पड़ावों और फेज का जिक्र किया, जिन्होंने उन्हें एक साधारण लड़की से आज छत्तीसगढ़ और देश के मीडिया जगत की एक जानी-पहचानी आवाज बना दिया.

ये भी जरूर पढ़ें:-CM विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस की दी बधाई, 41 पुरस्कार दिए जाएंगे, तीजन बाई के नाम पर नया सम्मान

ज़रूर पढ़ें