CG Teeja-Pora: CM हाउस में तीजा-पोरा की धूम, सीएम साय बोले- लखपति बन रहीं हमारी बहनें

सीएम आवास में आयोजित तीजा-पोरा कार्यक्रम में प्रदेशभर की महिलाएं शामिल हुईं. सीएम विष्णु देव साय बोले- हमारी बहनें लखपति बन रही हैं, महतारी वंदन योजना और लखपति दीदी योजना से महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं.
Teeja Pora

तीजा-पोरा

छत्तीसगढ़ में आज तीजा-पोरा पर्व मनाया जा रहा है. इस अवसर पर सीएम आवास में विशेष कार्यक्रम पर आयोजन किया गया है. कार्यक्रम में बाल एवं विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादवभी मौजूद हैं. साथ ही प्रदेशभर की महिलाओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया है. तीजा-पोरा छत्तीसगढ़ में मनाए जाने वाले विशेष त्यौहारों में से एक है.

लखपति बन रही हमारी बहनें-सीएम साय

सीएम साय ने अपने संबोधम के दौरान कई खास बाते कहीं. सीएम साय ने कहा हमारी बहनें लखपति बन रही हैं. महतारी वंदन योजना और लखपति दीदी योजना से महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं. यही नहीं सीएम साय ने त्यौहार की परंपरा का जिक्र करते हुए कहा कि आज बहनों को अपने मायके की याद आ रही होगी. पर आप अपने भाई के यहां आई हैं.

 

रिश्तों से जुड़ा पर्व है तीजा-सीएम

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि तीजा-पोरा तिहार छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं के प्रतीक हैं. तीजा हमारी माताओं-बहनों, परिवार और रिश्तों से जुड़ा पर्व है, वहीं पोरा हमारे अन्नदाता किसानों, खेती और पशुधन के सम्मान का पर्व है। ऐसे लोकपर्व हमारी संस्कृति को पीढ़ी-दर-पीढ़ी जीवंत बनाए रखने के साथ समाज में आत्मीयता और समरसता को भी मजबूत करते हैं.

सीएम साय ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार ला सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रही है. कार्यक्रम में प्रदेशभर से आई महिलाओं ने छत्तीसगढ़ी गीतों पर नृत्य किया और तीजा-पोरा की परंपराओं को जीवंत किया. बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भी महिलाओं को तीजा-पोरा की शुभकामनाएं दीं और सरकार की योजनाओं की जानकारी दी.

ज़रूर पढ़ें