24 नवंबर से 15 जनवरी तक छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ये ट्रेनें रहेगी रद्द

रायपुर. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में अधोसंरचना विकास और ट्रैक नवीनीकरण के लिए 24 नवंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 तक मेगा ब्लॉक लिया जाएगा. इस दौरान प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को सीनी-राजखरसावां सेक्शन की अप और डाउन लाइन पर ट्रैक नवीनीकरण का काम टीआरटी मशीन से किया जाएगा.

रायपुर. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में अधोसंरचना विकास और ट्रैक नवीनीकरण के लिए 24 नवंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 तक मेगा ब्लॉक लिया जाएगा. इस दौरान प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को सीनी-राजखरसावां सेक्शन की अप और डाउन लाइन पर ट्रैक नवीनीकरण का काम टीआरटी मशीन से किया जाएगा. इसके चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबंधित कई यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा.

रेलवे के अनुसार, इस अवधि में कुछ ट्रेनों को अलग-अलग तिथियों पर रद्द किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा.

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

  •  18109/18110 टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस 24 और 27 नवंबर, 1, 4, 8, 11, 15, 18, 22, 25 व 29 दिसंबर तथा 1, 5, 8, 12 व 15 जनवरी को रद्द रहेगी.
  •  12767 नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस 23 व 30 नवंबर, 7, 14, 21 व 28 दिसंबर तथा 4 व 11 जनवरी को रद्द रहेगी.
  •  12768 सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस 25 नवंबर, 2, 9, 16, 23 व 30 दिसंबर तथा 6 व 13 जनवरी को रद्द रहेगी.
  •  20822 सांतरागाछी-पुणे हमसफर एक्सप्रेस 21 व 28 नवंबर, 5, 12, 19 व 26 दिसंबर तथा 2 व 9 जनवरी को रद्द रहेगी.
  •  20821 पुणे-सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस 23 व 30 नवंबर, 7, 14, 21 व 28 दिसंबर तथा 4 व 11 जनवरी को रद्द रहेगी.

दो ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी

  • 18478 योग नगरी ऋषिकेश-पुरी कलिंग उत्कल एक्सप्रेस 23 व 30 नवंबर, 7, 14, 21 व 28 दिसंबर तथा 4 व 11 जनवरी को परिवर्तित मार्ग ईब-झारसुगुड़ा रोड-संबलपुर सिटी-कटक होकर पुरी जाएगी.
  • इसी तरह 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस 26 नवंबर, 3, 10, 17, 24 व 31 दिसंबर तथा 7 व 14 जनवरी को कांद्रा-सीनी होकर दुर्ग पहुंचेगी. इस दौरान टाटानगर-गम्हरिया मार्ग को छोड़कर ट्रेन का परिचालन परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा.

ये खबर भी जरूर पढ़ेंः छत्तीसगढ़ की सियासतः बैज-किरण और डॉ रमन-सिंहदेव की मुलाकात हैं चर्चाओं में…

ज़रूर पढ़ें