राज्योत्सव में SECR का स्टॉल बना बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक का फेवरेट ‘अड्डा’
रायपुर. छत्तीसगढ़ के 26वें स्थापना दिवस पर नवा रायपुर में चल रहे ‘राज्योत्सव-2026’ में सरकारी विभागों और उपक्रमों के कई स्टॉल लगे हैं, लेकिन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) का ‘हमर रेलवे, हमर छत्तीसगढ़’ थीम वाला स्टॉल इस बार कुछ हटकर जादू बिखेर रहा है. (SECR Stall Rajyotsava 2026 Raipur)
अमूमन रेलवे के स्टॉलों पर कागजी पन्नों और बैनरों पर आंकड़े देखने को मिलते हैं, लेकिन इस बार SECR ने इसे ‘इमर्सिव टेक एक्सपीरियंस जोन’ में बदल दिया है. (SECR Stall Rajyotsava 2026 Raipur)
आइए विस्तार से जानते हैं इस स्टॉल के वे 4 खास बातें जो इसे सबसे अलग बनाता है
1. बच्चों के हाथों में ट्रेन का ‘ड्राइविंग हत्था’
आरएस वॉल्व सिमुलेटर इस स्टॉल का सबसे बड़ा क्रेज बना हुआ है आरएस वॉल्व सिमुलेटर (RS Valve Simulator). यहां सिर्फ ट्रेन देखना नहीं है, बल्कि बच्चे और युवा खुद लोको पायलट की कुर्सी जैसा अनुभव ले रहे हैं. सिमुलेटर पर ट्रेन का इंजन चलाने का रोमांच ऐसा है कि लोग लंबी कतारों में अपनी बारी का इंतजार करते दिख रहे हैं.
2. डिजिटल क्विज और वीआर गेम जोन का तड़का
रेलवे स्टॉल को बोरिंग कौन कहता है? इसे खारिज करते हुए SECR ने यहां वीआर (वर्चुअल रियलिटी) गेम जोन और डिजिटल स्क्रीन पर रेलवे क्विज का रोमांचक दौर शुरू किया है. बच्चे खेल-खेल में भारतीय रेलवे का इतिहास और ज्ञान सीख रहे हैं और सही जवाब देकर हाथों-हाथ इनाम भी जीत रहे हैं.
3. रायपुर स्टेशन का ‘फ्यूचर लुक’ और 3डी एनामॉर्फिक स्क्रीन
प्रवेश द्वार पर लगी 3डी एनामॉर्फिक स्क्रीन और ऊपर चमकता वंदे भारत ट्रेन का विशाल कटआउट दूर से ही अपनी ओर खींच लेता है. अंदर प्रवेश करते ही रायपुर रेलवे स्टेशन के रि-डेवलपमेंट का शानदार मॉडल और उसकी वॉक-थ्रू फिल्म यह अहसास कराती है कि आने वाले दिनों में राजधानी का स्टेशन किसी एयरपोर्ट से कम नहीं होगा. (SECR Stall Rajyotsava 2026 Raipur)
4. ‘सेल्फी विद इंस्टेंट प्रिंट’ – यादें जो तुरंत हाथ में आएं
छत्तीसगढ़ में जिन स्टेशनों का आधुनिकीकरण और पुनर्विकास पूरा हो चुका है, उनकी खूबसूरत पृष्ठभूमि (बैकग्राउंड) के साथ लोग सेल्फी ले रहे हैं. खास बात यह है कि फोटो क्लिक करते ही तत्काल प्रिंट (Instant Print) हाथ में मिल जाता है, जो आगंतुकों के लिए राज्योत्सव की एक यादगार बन रही है.
विस्तार से देंखे Video, क्या कह रहे CPRO
ये खबर भी जरूर पढ़ेंः Raipur में इस बार पटाखों से होगी क्रिकेट और Pizza पार्टी, खिलौने वाले 2-in-1 क्रैकर्स की धूम