श्री रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी में मना श्री रविशंकर महाराज का जन्मोत्सव, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी हुए शामिल

CG News: रायपुर के श्री रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी में श्री रविशंकर महाराज का जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया. जन्मदिन पर श्री रविशंकर महाराज ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गौमाता की पूजा की गई.
CG News

श्री रविशंकर महाराज के जन्मोत्सव में डॉ. रमन सिंह

CG News: रायपुर की श्री रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी में श्री रविशंकर महाराज का जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया. जन्मदिन पर श्रीरवि शंकर महाराज ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गौमाता की पूजा की गई.

श्री रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी में मना श्री रविशंकर महाराज का जन्मोत्सव

रविशंकर महाराज के जन्मोत्सव पर हजारों श्रद्धालुओं ने महाराज का आशीर्वाद लिया. वहीं इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह श्री रावतपुरा सरकार मेडिकल साइंस एवं रिसर्च हॉस्पिटल एवं मेडिकल कॉलेज पहुंचे. इनके अलावा रायपुर की मेयर मीनल चौबे, योग आयोग के अध्यक्ष संजय अग्रवाल और नागरिक आपूर्ति के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव मौजूद रहे. यूनिवर्सिटी परिसर में कई विकास कार्यों की आधारशिला रखी गई.

श्री सदगुरु प्राकट्य एवं स्थापना दिवस महोत्सव के मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने श्री रावतपुरा सरकार मेडिकल साइंस एवं रिसर्च हॉस्पिटल एवं मेडिकल कॉलेज में अत्याधुनिक MRI मशीन का शुभारंभ किया. इस नई सुविधा से क्षेत्र के मरीजों को उन्नत जांच सेवाओं का लाभ मिलेगा. इस अवसर पर भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का भी अनावरण किया.

रावतपुरा सरकार के जन्मदिन पर बोले डॉ. रमन सिंह

वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महाराज जी का आशीर्वाद सभी पर बना रहे. उन्होंने कहा कि आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि दो बड़े कार्य संपन्न हुए हैं. मेडिकल कॉलेज में अत्याधुनिक MRI मशीन का शुभारंभ हुआ है और भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया गया है. डॉ. रमन सिंह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का नाम सुनते ही करोड़ों लोगों की भावनाएं जागृत हो जाती हैं. उन्होंने न केवल छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया, बल्कि देश का मान-सम्मान और गौरव भी विश्व स्तर पर बढ़ाया. उनका कार्यकाल देश के लिए प्रेरणादायक रहा है.

ज़रूर पढ़ें