Vistaar NEWS

CG News: तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी, आज मिलेगा 2023 का बोनस, सीधे खाते में आएंगे पैसे

CG News

तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी

CG News: छत्तीसगढ़ के तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी है. आज सीएम विष्णु देव साय प्रदेश के 7 लाख 14 हजार 446 तेंदूपत्ता संग्राहकों के खातों में वर्ष 2023 का बोनस सीधे ट्रांसफर करेंगे. इस मद में कुल 162 करोड़ 32 लाख 19 हजार 864 रुपए का वितरण किया जाएगा.

तेंदूपत्ता बिक्री से प्राप्त शुद्ध आय का 80 प्रतिशत हिस्सा बोनस के रूप में संग्राहकों को दिया जा रहा है. पूरी राशि डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंचेगी.

बस्तर संभाग को सबसे बड़ी हिस्सेदारी

बस्तर संभाग की 125 समितियों के 1 लाख 54 हजार 112 संग्राहकों को कुल 45.87 करोड़ रुपए की बोनस राशि मिलेगी. वहीं बीजापुर जिले के संग्राहकों को 10.70 करोड़ रुपए, कांकेर जिले को 6.38 करोड़ रुपए सहित अन्य जिलों के हितग्राहियों को भी राशि का वितरण किया जाएगा.

लाखों परिवारों को मिलेगी आर्थिक मदद

राज्य सरकार का कहना है कि इस भुगतान से वनांचल क्षेत्रों के लाखों परिवारों को आर्थिक सहायता मिलेगी और उनकी आय में वृद्धि होगी. तेंदूपत्ता संग्रहण छत्तीसगढ़ के आदिवासी एवं वनवासी परिवारों की आजीविका का प्रमुख स्रोत है, ऐसे में बोनस वितरण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी.

ये भी पढ़ें- खुशखबरी! छत्तीसगढ़ में सहायक ग्रेड-3 के 64 पदों पर होगी भर्ती, जानें कब तक कर सकेंगे आवेदन

Exit mobile version