खुशखबरी! छत्तीसगढ़ में सहायक ग्रेड-3 के 64 पदों पर होगी भर्ती, जानें कब तक कर सकेंगे आवेदन

Chhattisgarh Assistant Grade Recruitment: छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर एवं विधि और विधायी कार्य विभाग नवा रायपुर के अंतर्गत सहायक ग्रेड 3/प्रोसेस राइटर पदों की संयुक्त भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है.
CG Supervisor Bharti

महिला एवं बाल विकास में 50 पदों पर निकली सीधी भर्ती

64 Government Posts Open: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है. जहां छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर एवं विधि और विधायी कार्य विभाग नवा रायपुर के अंतर्गत सहायक ग्रेड 3/प्रोसेस राइटर पदों की संयुक्त भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है.

छत्तीसगढ़ में सहायक ग्रेड-3 के 64 पदों पर होगी भर्ती

जारी आदेश के मुताबिक, अभ्यर्थी 24 जुलाई की शाम 5 बजे तक छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल यानी व्यापमं की वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. प्राधिकरण में सहायक ग्रेड 3-प्रोसेस राइटर के 54 पदों और विभाग में सहायक ग्रेड तीन के 10 पदों पर भर्ती की जाएगी. यानी संयुक्त भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 64 पदों पर भर्ती किए जाएंगे.

6 सितंबर को हो सकती है परीक्षा

आवेदन में त्रुटि सुधार 25 से 27 जुलाई तक किए जा सकेंगे. परीक्षा 6 सितंबर को संभावित है. परीक्षा सुबह 10 बजे से 12.15 बजे तक होगी. परीक्षा रायपुर और बिलासपुर जिले में आयोजित होगी. ऑनलाइन आवेदन भरने में किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर हेल्पलाइन नंबर 07712972780 या 8269801982 पर संपर्क कर सकते हैं.

क्या चीजें है जरूरी?

सहायक ग्रेड 3-प्रोसेस राइटर पदों में आवेदन के लिए अभ्यर्थी के पास 12वीं उत्तीर्ण, प्रोग्रामिंग/डाटा एंट्री ऑपरेटर में एक वर्षीय डिप्लोमा या प्रमाण पत्र और शीघ्रलेखन एवं टंकण मंडल से 5000 की डिप्रेशन प्रति घंटा की गति से हिन्दी/अंग्रेजी टंकण का प्रमाण पत्र होना चाहिए. इसके संबंध में कौशल परीक्षा ली जाएगी.

ये भी पढ़ें- CG News: युक्तियुक्तकरण पर हाई कोर्ट की मुहर, सरकार के निर्णय को ठहराया सही, सभी याचिकाएं खारिज

ज़रूर पढ़ें