CG News: तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी, आज मिलेगा 2023 का बोनस, सीधे खाते में आएंगे पैसे
तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी
CG News: छत्तीसगढ़ के तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी है. आज सीएम विष्णु देव साय प्रदेश के 7 लाख 14 हजार 446 तेंदूपत्ता संग्राहकों के खातों में वर्ष 2023 का बोनस सीधे ट्रांसफर करेंगे. इस मद में कुल 162 करोड़ 32 लाख 19 हजार 864 रुपए का वितरण किया जाएगा.
तेंदूपत्ता बिक्री से प्राप्त शुद्ध आय का 80 प्रतिशत हिस्सा बोनस के रूप में संग्राहकों को दिया जा रहा है. पूरी राशि डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंचेगी.
बस्तर संभाग को सबसे बड़ी हिस्सेदारी
बस्तर संभाग की 125 समितियों के 1 लाख 54 हजार 112 संग्राहकों को कुल 45.87 करोड़ रुपए की बोनस राशि मिलेगी. वहीं बीजापुर जिले के संग्राहकों को 10.70 करोड़ रुपए, कांकेर जिले को 6.38 करोड़ रुपए सहित अन्य जिलों के हितग्राहियों को भी राशि का वितरण किया जाएगा.
सरकार का कहना है कि यह प्रोत्साहन राशि वनांचल क्षेत्रों के लाखों परिवारों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के साथ-साथ तेंदूपत्ता संग्रहण कार्य से जुड़े लोगों के जीवन में नई राहत लेकर आएगी.
खबर में अपडेट जारी है….