Durg-Haridwar Special Train: दुर्ग-हरिद्वार के बीच चलेगी ट्रेन, तीर्थ यात्रियों को मिलेगी सुविधा

Durg-Haridwar Special Train: रायपुर. छत्तीसगढ़ से हरिद्वार जाने वाले यात्रियों और श्रद्धालुओं के लिए राहत की खबर सामने आ रही है. दुर्ग-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन को पिट लाइन और संसाधनों की कमी के कारण हाल ही में बंद कर दी गई है.
Rakhi Special Train

फाइल फोटो

Durg-Haridwar Special Train: रायपुर. छत्तीसगढ़ से हरिद्वार जाने वाले यात्रियों और श्रद्धालुओं के लिए राहत की खबर सामने आ रही है. दुर्ग-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन को पिट लाइन और संसाधनों की कमी के कारण हाल ही में बंद कर दी गई है. इस ट्रेन की काफी अधिक मांग है. इसे ध्यान में रखते हुए स्पेशल ट्रेन को पुनः चालू कर नियमित दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा है.

08743/08744 दुर्ग-हरिद्वार-दुर्ग स्पेशल ट्रेन में यात्रियों की भारी भीड़ रहती थी, लेकिन दुर्ग स्टेशन में रखरखाव व पिट लाइन की समस्या के कारण इसका परिचालन बंद कर दिया गया है. इसके बाद से ही इस रूट पर तीर्थयात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई थीं. ट्रेन के अचानक बंद होने के बाद गायत्री परिवार ट्रस्ट महासमुंद, नेवरा, उतई, अभनपुर समेत विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने रेलवे प्रशासन पर दबाव बनाया और ट्रेन को दोबारा शुरू कर नियमित चलाने की मांग की.

जनसामान्य के दबाव और सीपीग्राम्स शिकायत निवारण पोर्टल पर दर्ज मामलों के बाद रायपुर रेल मंडल हरकत में आया. मंडल वाणिज्य प्रबंधक द्वारा मुख्यालय को भेजे गए पत्र में उल्लेख किया गया है कि हरिद्वार जाने वाले यात्रियों की अत्यधिक मांग को देखते हुए बंद पड़ी इस ट्रेन का पुनः और स्थायी रूप से संचालन किया जाए. इसकी मंजूरी मिलते ही रायपुर और उस्लापुर के रास्ते हरिद्वार जाने वाले हजारों यात्रियों को सीधी और नियमित ट्रेन सुविधा का लाभ मिल सकेगा.

ये खबर भी जरूर पढ़ेंः IGKV Paper Leak: IGKV के पेपर लीक के बाद दो परीक्षाएं रद्द, अब तक 6 गिरफ्तार, प्राचार्य समेत मास्टरमाइंड बर्खास्त

ज़रूर पढ़ें