Surguja: हड़ताल में गए तहसीलदारों सरगुजा कलेक्टर का निर्देश, काम पर लौटें वरना होगी कार्यवाही
सरगुजा कलेक्टर अजीत वसंत
Surguja: छत्तीसगढ़ के तहसीलदार और नायब तहसीलदार अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. वे नायब तहसीलदार तुषार मानिक से मारपीट मामले में विधायक रामकुमार टोप्पो की गिरफ्तारी मांग पर अड़े हैं. वहीं हड़ताल के कारण राज्य की अधिकांश तहसीलों में कामकाज पूरी तरह ठप है. लोग राजस्व कामकाज के लिए भटकते दिखाई दिए. वहीं सरगुजा कलेक्टर अजीत वसंत ने हड़ताल कर रहें तहसीलदारों को कड़े निर्देश दिए हैं.
काम पर लौटें वरना होगी कार्यवाही – सरगुजा कलेक्टर
सरगुजा कलेक्टर अजीत वसंत ने तहसीलदारों की हड़ताल को लेकर कड़े निर्देश दिए हैं. कलेक्टर ने हड़ताल पर गए नायब तहसीलदार और तहसीलदार को काम पर लौटने की बात कही है. वरना उन पर कार्यवाही की जाएगी.
विवाद में कांग्रेस की भी हुई एंट्री
कांग्रेस ने भी इस पुरे मामले में राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा है और छत्तीसगढ़ में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की. कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि विधायक के द्वारा सुनियोजित तरीके से पारिवारिक हित के लिए नायब तहसीलदार पर हमला किया गया है. ज्ञापन सौपने के दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष बाल कृष्ण पाठक मौजूद थे. उन्होंने कहा, प्रदेश में कानून व्यवस्था फेल है. तहसीलदार और नायब तहसीलदार का हड़ताल खत्म कराने के लिए ठोस पहल हो और प्रदेश में राष्ट्रपति सरकार लागू हो, वरना पांच दिन बाद कांग्रेस आंदोलन करेगी. कांग्रेस नेताओं ने कलेक्टर अजीत वसंत को अपना ज्ञापन दिया है.
प्रशासनिक अधिकारियों के संगठन ने भी दी हड़ताल की चेतावनी
वहीं एक ओर प्रदेश भर के तहसीलदार और नायब तहसीलदार हड़ताल पर हैं. लोग परेशान हैं तो दूसरी तरफ 6 जून से राज्य प्रशासनिक अधिकारियों के संगठन ने भी हड़ताल में जानें की चेतावनी दी है. अगर विधायक की गिरफ्तारी नहीं होती है.
क्या है पूरा मामला?
सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के राजापुर नायब तहसीलदार तुषार मानिक के साथ मारपीट करने का आरोप विधायक रामकुमार टोप्पो और उनके समर्थकों पर लगा. विधायक की बहन सीमा धनकी ने भी नायब तहसीलदार पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था. सीमा धनकी के पति हत्या मामले में जेल में हैं और वो अपने पति को जेल से पैरोल पर छोड़ने के लिए दस्तावेज तैयार करवाने नायब तहसीलदार के दफ्तर गईं थी जहां उनके साथ आरोप है कि नायब तहसीलदार ने दुर्व्यवहार किया.
ये भी पढ़ें- CGPSC Scam: ED का बड़ा एक्शन, भिलाई में रिटायर IAS जेके ध्रुव और रायपुर में आरती वासनिक के घर पर मारी रेड
इससे आहत होकर सीमा धनकी ने अपने भाई और विधायक टोप्पो को फोन किया इसके साथ ही फोन पर रोने लगी. इसके बाद विधायक ने नायब तहसीलदार को अपने लोगों के माध्यम से राजापुर बुलाया. आरोप है कि जब विधायक के सामने नायब तहसीलदार पहुंचे तो शुरू में बातचीत हुईं इसके बाद विवाद शुरू हुआ और विधायक के समर्थकों ने मारपीट करना शुरू कर दिया. आरोप है कि विधायक ने भी नायब तहसीलदार को पीट दिया. इसके बाद विधायक की बहन की रिपोर्ट पर नायब तहसीलदार और नायब तहसीलदार की रिपोर्ट पर विधायक और उनके समर्थकों के खिलाफ केस दर्ज हुआ.