Ambikapur: NH की खराब सड़कों का वीडियो देख CM साय ने कलेक्टर को किया फोन, दिए सख्त निर्देश

Ambikapur: सीएम ने कहा कि, नेशनल हाईवे, पीडब्लूडी, नगरीय निकाय या किसी एजेंसी से संबंधित सड़क हो, जिला प्रशासन संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर सड़कें तत्काल सुधारें.
CG News

सीएम विष्णु देव साय

Ambikapur: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में नेशनल हाईवे की खस्ताहाल से कौन नहीं वाकिफ है. कुछ दिनों पहले शहर की बदहाल सड़कों को लेकर गुरुवार को स्थानीय लोगों और समाजसेवी संगठन के सदस्यों का आक्रोश सामने आया. सड़क निर्माण और मरम्मत की मांग को लेकर प्रदर्शनकारियों ने कैबिनेट मंत्री एवं विधायक राजेश अग्रवाल के सरकारी बंगले का घेराव कर दिया था. वहीं अब सीएम साय ने अंबिकापुर शहर में नेशनल हाईवे की खस्ताहाल सड़क का वायरल वीडियो देखकर कलेक्टर को फोन लगाया.

सीएम ने कलेक्टर से क्या बात की?

सीएम साय ने सरगुजा के कलेक्टर अजीत वसंत से बात कर तत्काल सड़क का निरीक्षण कर आवश्यक सुधार कराने के निर्देश दिए हैं. सीएम साय ने कलेक्टर से कहा कि भारत माता चौक से लेकर दरिमा रोड तक सड़क पर बड़े गड्ढों को भरने, आवश्यक मरम्मत और जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराएं. जहां यातायात का दबाव ज्यादा है, वहां भी पुलिस के साथ समन्वय कर सुरक्षित और निर्बाध आवागमन सुनिश्चित कराएं.

सभी जिलों को सड़क सुधारने के निर्देश

सिर्फ अंबिकापुर ही नहीं सीएम ने सभी जिलों के सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने जिलों में निर्माणाधीन सड़कों की स्थिति की नियमित निगरानी करें. और खुद निराक्षण भी करें. यही नहीं सीएम ने जरूरी विभागों को भी निर्देश दिए. सीएम ने कहा कि, नेशनल हाईवे, पीडब्लूडी, नगरीय निकाय या किसी एजेंसी से संबंधित सड़क हो, जिला प्रशासन संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर सड़कें तत्काल सुधारें.

कुछ दिनों पहले मंत्री के बंगले को घेरा गया था

बताते चलें कि, कुछ दिनों पहले शहर की बदहाल सड़कों को लेकर गुरुवार को स्थानीय लोगों और समाजसेवी संगठन के सदस्यों का आक्रोश सामने आया था. सड़क निर्माण और मरम्मत की मांग को लेकर प्रदर्शनकारियों ने कैबिनेट मंत्री एवं विधायक राजेश अग्रवाल के सरकारी बंगले का घेराव कर दिया था. इस दौरान बारिश के बीच भी प्रदर्शनकारी डटे रहे और सड़कों की हालत सुधारने की मांग को लेकर नारेबाजी की थी.

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि अंबिकापुर शहर की कई प्रमुख सड़कों की हालत बेहद खराब है. जगह-जगह गड्ढों के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है. बारिश के दौरान स्थिति और ज्यादा खराब हो जाती है.ऐसे में सड़क निर्माण और मरम्मत का काम तत्काल शुरू किया जाना चाहिए.

BJP से लड़े चुनाव फ‍िर भी मिला सिर्फ 1 वोट, NOTA ने भी दी कड़ी टक्कर! राजस्थान में गजब नतीजा

ज़रूर पढ़ें