तेजी से कम हो रही छत्तीसगढ़ में फर्टिलिटी रेट, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- परिवार में 3-4 बच्चे होने में कोई परेशानी नहीं
श्याम बिहारी जयसवाल
Chhattisgarh Fertility Rate: छत्तीसगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. जहां, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने राज्य में लगातार घट रहे फर्टिलिटी रेट पर अपनी चिंता जताई है. मनेंद्रगढ़ जिले में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करने के दौरान उन्होंने कहा कि, प्रदेश की प्रजनन दर राष्ट्रीय औसत से भी कम हो गई है.
क्या है पूरा मामला ?
एक कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान जनता से चर्चा करते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि, भारत में फर्टिलिटी यानी की प्रजनन दर 2.2 है. लेकिन छत्तीसगढ़ में यह घटकर 1.8 हो गई है. मंत्री ने बताया कि, राज्य में अगर एक परिवार में 3-4 बच्चे भी होंगे तो इससे कोई परेशानी नहीं होगी. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि, उनकी इच्छा है कि छत्तीसगढ़ में फर्टिलिटी रेट कम से कम भारत के प्रजनन दर तक पहुंचे.
नसबंदी जबरन कराने की भी जरूरत नहीं
स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी कहा कि, सरकार की ओर से नसबंदी कराने के लिए किसी को लालच या प्रलोभन नहीं दी जा रही है. उन्होंने यह भी कहा कि, जो लोग अपने मन के मुताबिक नसबंदी कराने में इच्छुक हैं, इसकी सुविधा ही सरकार देगी. (Health Minister’s Statement)
सरकारी आंकडों की मानें तो, राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (NFHS-5) के मुताबिक छत्तीसगढ़ में कुल प्रजनन दर 1.8 दर्ज की गई थी. इसमें 1.4 ग्रामीण इलाकों में और 1.9 शहरी इलाकों में दर्ज की गई थी. बता दें कि, इसका सीधा असर राज्य की आबादी पर पड़ता है.
क्या होती है फर्टिलिटी रेट?
प्रजनन दर या फर्टिलिटी रेट 49साल की महिलाओं द्वारा एक साल में औसतन जन्म दिए जाने वाले बच्चों की संख्या को माना जाता है. बता दें कि, यह किसी भी देश या राज्य या क्षेत्र की जनसंख्या वृद्धि और बदलाव को समझने के लिए सबसे जरूरी पैमाना माना जाता है.



