CG News: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जूते खरीदी में गड़बड़ी! खिलाड़ियों को दिए गोल्ड स्टार की जगह गोल स्टार बोगस के जूते
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी
CG News: अंबिकापुर में आयोजित राजेश स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में बड़ा घोटाला सामने आया है यहां पर सरगुजा जिले में खेल प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए छात्र-छात्राओं को जो जूते दिए गए हैं. उनकी क्वालिटी पर सवाल उठ रहे हैं क्योंकि जो जूते खिलाड़ियों को दिए गए हैं. वह गोल स्टार कंपनी के दिखाई दे रहे हैं, जबकि ओरिजिनल कंपनी का नाम गोल्ड स्टार है, जो नेपाल की मूल कंपनी है और काठमांडू में इसकी जूता की फैक्ट्री है.
वहीं इस कंपनी के नाम पर गोल्ड स्टार की जगह गोल स्टार का जूता खिलाड़ियों को दिया गया है. इससे साफ जाहिर हो रहा है कि जूता खरीदी में गड़बड़ी हुई है. इस पूरे प्रतियोगिता में कुल 460 स्टूडेंट भाग ले रहे हैं, जो सरगुजा सहित अलग-अलग जिलों से शामिल होने के लिए पहुंचे हुए हैं.
राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का उद्घाटन किया
अंबिकापुर के मल्टीपरपज स्कूल में आज राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया, यह आयोजन चार दिनों तक चलेगा, इसमें छत्तीसगढ़ के सभी संभाग के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं. कल 460 खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे और चार प्रकार की खेल का आयोजन किया गया है. लेकिन इस खेल प्रतियोगिता में अधिकारियों ने सबसे बड़ा खेल किया है. ऐसा इसलिए क्योंकि ब्रांडेड कंपनी के जूते के जगह पर बोगस कंपनी के जूते खिलाड़ियों को दिए गए हैं.
जेम पोर्टल से हुई जूते की खरीदी
खिलाड़ियों का कहना है कि चार दिनों तक चलने वाले आयोजन में यह जूता चल जाए यही बड़ी बात है. बताया जाता है कि जूते की खरीदी जेम पोर्टल के माध्यम से की गई है. लेकिन सवाल उठ रहा है कि आखिर जेम पोर्टल में कौन से शर्त और कंडीशन तय किए गए थे, जिसके आधार पर बोगस कंपनी के जूते खरीद लिए गए और भुगतान किया गया.
दूसरी तरफ स्टूडेंट को जो स्पोर्ट्स ड्रेस दिए गए हैं उनकी क्वालिटी भी बेहद घटिया दिखाई दे रही थी. इतना घटिया की कई छात्राएं इसे पहनकर असहज महसूस कर रही थीं. ड्रेस बेहद पतले कपड़े से सिलें गए हैं. वही संयोजन में दूसरे संभाग से पहुंचे हुए स्टूडेंट के जूते भी बेहद अमानक दिखाई दे रहे थे.
मुख्य अतिथि से किया सवाल, उनका जानकारी नहीं
इस पूरे मामले को लेकर सरगुजा सांसद और खेल प्रतियोगिता के उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चिंतामणि महाराज से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है. ऐसे में हुए इसके बारे में कुछ नहीं बोल सकते हैं जबकि बोगस कंपनी के जूते पहनकर बच्चे उनके आसपास ही खड़े थे. लेकिन उन्होंने इस पर अधिकारियों से कोई सवाल नहीं पूछा, हालांकि इस दौरान उन्होंने मल्टीपरपज स्कूल के भवन के हालात का जायजा जरूर लिया.