CG News: बलरामपुर में आकाशीय बिजली का कहर, मां-बेटी की हुई दर्दनाक मौत

CG News: बलरामपुर जिले में गुरुवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से मां और बेटी की दर्दनाक मौत हो गई. हादसा उस समय हुआ जब दोनों खेत में काम कर रही थीं.
CG News

आकाशीय बिजली गिरने से मां-बेटी की मौत

CG News: बलरामपुर जिले में गुरुवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से मां और बेटी की दर्दनाक मौत हो गई. हादसा उस समय हुआ जब दोनों खेत में काम कर रही थीं. घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

आकाशीय बिजली गिरने से मां-बेटी की मौत

मामला राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पतरापारा का है. मिली जानकारी के अनुसार, गांव निवासी प्रमोद कुमार टेकाम ने थाने में सूचना दी कि उनकी परिजन मानती टेकाम और उनकी 14 वर्षीय बेटी विमला टेकाम खेत में काम करने गई थीं. दोपहर करीब 2:10 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और तेज बारिश शुरू हो गई. इसी दौरान तेज गर्जना के साथ बिजली पेड़ के पास गिरी, जिसकी चपेट में आने से मां-बेटी गंभीर रूप से झुलस गई. घटना स्थल पर ही दोनों की मौत हो गई. आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना परिजनों और पुलिस को दी.

पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरु की जांच

सूचना मिलते ही राजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू की. पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है तथा पंचनामा एवं अन्य कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं. ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को शीघ्र सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है.

ये भी पढ़ें- CG News: 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा में फेल छात्रों को दूसरा मौका, ओपन परीक्षा के लिए आवेदन शुरु, इस दिन तक करें अप्लाई

राजपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वर्षा, गरज-चमक और बिजली की स्थिति में खुले मैदान, ऊंचे पेड़ों या बिजली गिरने की आशंका वाले स्थानों पर शरण न लें. ऐसे समय में सुरक्षित भवनों या अन्य सुरक्षित स्थानों पर ही रहें तथा मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों का पालन करें.

ज़रूर पढ़ें