CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में मौसम की दोहरी मार! रायपुर समेत 14 जिलों में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट, बस्तर में बारिश की संभावना
CG Weather: छत्तीसगढ़ में प्रचंड गर्मी का कहर जारी है. मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर समेत 14 जिलों में हीटवेव की चेतावनी जारी की है. इसके साथ ही बस्तर में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है.
छत्तीसगढ़ का मौसम
CG Weather Report: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का सितम जारी है. सूरज के तीखे तेवर से लोग परेशान हैं. प्रदेश के मध्य क्षेत्र में गर्मी का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है. इस रीजन के ज्यादातर शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार दर्ज किया जा रहा है. वहीं, मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर समेत 14 जिलों में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
पिछले 24 घंटे में मौसम कैसा रहा?
- पिछले 24 घंटे की बात करें तो अधिकतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई.
- मध्य छत्तीसगढ़ में हीटवेव का प्रभाव देखने को मिला.
- प्रदेश के पांच बड़े शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार रिकॉर्ड किया गया.
राजनांदगांव सबसे गर्म शहर
- छत्तीसगढ़ का सबसे गर्म शहर राजनांदगांव रहा, जहां रविवार (26 अप्रैल 2026) को अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस मापा गया.
- रायपुर में 44.6 डिग्री, बिलासपुर में 43.6 डिग्री, पेंड्रा रोड में 41.7 डिग्री, अंबिकापुर में 41 डिग्री, जगदलपुर में 38 डिग्री, दुर्ग में 43.2 डिग्री और राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
- वहीं, राज्य का सबसे ठंडा शहर अंबिकापुर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रहा.
ये भी पढ़ें: शादी से पहले कवर्धा के कांग्रेस नेता गिरफ्तार, युवती ने लगाए दुष्कर्म के आरोप, पीड़िता- 10 साल तक शोषण किया
आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा?
- मौसम विभाग ने मध्य छत्तीसगढ़ में लू चलने की चेतावनी जारी की है.
- रायपुर, राजनांदगांव, दुर्ग, महासमुंद, बेमेतरा, कबीरधाम, जांजगीर चांपा, बालौद समेत 14 जिलों में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
- वहीं, नारायणपुर, कोंडागांव, बीजापुर, दंतेवाड़ा और बस्तर में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है. इसके साथ तेज हवा चल सकती हैं और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है.