क्या आपने देखी है 1 घंटे 50 मिनट की ये धांसू फिल्म? 40 साल पहले बजट से 24 गुना की थी कमाई

1986 Highest Grossing Blockbuster Film: आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने जा रहे है जिसने अपनी रिलीज के समय लागत से 24 गुना ज्यादा कमाई की थी. क्या आपने देखी है ये शानदार एक्शन फिल्म?
Top Gun re-release India

टॉप गन (Top Gun)

1986 Highest Grossing Blockbuster Film: अगर फिल्मों के शौकीन है और ओल्ड एक्शन थ्रिलर देखना पसंद करते है तो ये खबर आपके लिए है. दरअसल कुछ फिल्मे ऐसी होती है जो वक्त के साथ भी पुरानी नहीं होती. बल्कि हर दौर के लोगों को अपनी ओर खीचने की ताकत रखती हैं. आज हम ऐसी ही एक फिल्म की बात कर रहे है. अब ऐसी ही एक फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. जिसे लेकर फैंस में अभी से जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है.

दोनों ही फिल्में होगी रिलीज

मेकर्स ने इस खास मौके पर एक बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने बताया कि इस बार सिर्फ एक नहीं, बल्कि दो फिल्मों को साथ में दोबारा रिलीज किया जाएगा. गौरतलब है कि ये स्क्रीनिंग लिमिटेड टाइम के लिए रखी गई है. जानकारी के मुताबिक 15 मई से एक हफ्ते तक ये फिल्में थिएटर में दिखाई जाएंगी. जिन लोगों ने पहले इन्हें बड़े पर्दे पर नहीं देखा था, उनके लिए ये मौका किसी तोहफे से कम नहीं है.

40 साल पहले हुई थी रिलीज

40 साल पहले रिलीज हुई इस फिल्म ने दुनियाभर को हिला कर रख दिया है. इस फिल्म में हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज ने पीट मेवरिक मिशेल का रोल निभाया था. साल 1986 में आई इस फिल्म को टोनी स्कॉट ने डायरेक्ट किया था. कहानी नेवी के टॉप पायलट्स की ट्रेनिंग, उनके बीच की कॉम्पिटिशन, दोस्ती और खतरनाक मिशनों के इर्द-गिर्द घूमती है. इस फिल्म का नाम ‘टॉप गन’ (Top Gun) है.

रातोंरात बना दिया था स्टार

इस फिल्म में टॉम क्रूज के साथ वैल किल्मर, एंथनी एडवर्ड्स, केली मैकगिलिस, मेग रयान और टॉम स्केरिट जैसे कलाकार भी नजर आए थे. इस फिल्म की सफलता ने टॉम क्रूज को रातोंरात स्टार बना दिया था. सालों बाद इसका सीक्वल टॉप गन मेवरिक आया, जिसमें टॉम क्रूज ने फिर से मेवरिक का किरदार निभाया. इस बार कहानी में वे नए पायलट्स को ट्रेन करते दिखे. इनमें माइल्स टेलर का रोल खास रहा, जो अपने पिता की वजह से मेवरिक से जुड़ा हुआ होता है.

24 गुना कमाई

इस फिल्म ने 40 साल पहले अपने बजट से 24 गुना कमाई की थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक ये फिल्म 1986 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी, जिसने 15 मिलियन डॉलर (लगभग 125 करोड़) के बजट में 357 मिलियन डॉलर (लगभग 2960-2970 करोड़) की कमाई की थी.

यह भी पढ़ें: Siraj Trolls Bumrah Video: ‘घर की याद नहीं आई जस्सी?’, मैच के बाद सिराज ने बुमराह को किया ट्रोल, वायरल हुआ मजेदार VIDEO

ज़रूर पढ़ें