10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
कानूनी पचड़े में फंसे एक्टर धनुष
Dhanush Legal Notice: तमिल एक्टर धनुष को 20 करोड़ रुपए का लीगल नोटिस मिला है. एक्टर को यह नोटिस फिल्म को अधूरी छोड़ने की वजह से मिली है. नोटिस के अनुसार, धनुष को फिल्म पूरी करने के लिए साल 2026 के अंत तक का समय दिया गया है. अगर वे ऐसा नहीं करते हैं, तो उन्हें 20 करोड़ रुपए और 1 करोड़ रुपए अतिरिक्त मुआवजा के तौर पर चुकाने होंगे. यह मामला 2016 का है, जो ‘नान रुद्रन’ फिल्म से जुड़ा हुआ है.
धनुष को दी गई नोटिस के अनुसार, एक्टर धनुष ने साल 2016 में एक फिल्म पर साइन करके बाद में किनारा कर लिया. जब प्रोडक्शन हाउस ने आपत्ति जताई तो उन्होंने वादा किया कि कंपनी के साथ दूसरी फिल्म को डायरेक्ट करेंगे और उसमें एक्ट भी करेंगे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया.
धनुष को क्यों दी नोटिस?
धनुष को यह लीगल नोटिस एडवोकेट ए चिदंबरम की तरफ से जारी किया गया है. जिस प्रोडक्शन हाउस ने यह नोटिस जारी कराया. उसके अनुसार, कंपनी ने धनुष के वादे पर भरोसा करते हुए करीब 20 करोड़ रुपए खर्च कर दिए. धनुष के साथ ही नागार्जुन और एसजे सूर्या को भी फिल्म में शामिल कर लिया, उनका भी पेमेंट किया. इसके बाद फिल्म को बीच में ही रोक दिया गया. धनुष ने पूरी स्क्रिप्ट तक नहीं दिलाई और अपनी डेट्स दूसरे प्रोजेक्ट्स के लिए दे दी. इसके बाद भी वादे में खरा नहीं उतरे, जिसकी वजह से कंपनी को नोटिस जारी करनी पड़ी.
ये भी पढ़ेंः कैसे देखें सूर्य ग्रहण? आसमान में नजर आएगा ‘रिंग ऑफ फायर’ का नजारा
नोटिस में क्या?
धनुष को मिली लीगल नोटिस के मुताबिक, एक्टर धनुष को जवाब देने के लिए 1 हफ्ते का समय दिया गया है. इसके साथ ही उनसे पूछा गया है कि क्या वे 2026 के अंत तक इस अधूरी फिल्म को पूरा करेंगे या नहीं. ऐसे में अगर धनुष फिल्म को पूरा करते हैं तो उन्हें न तो कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा और न ही कोई भुगतान करना पड़ेगा. अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो उनको मुआवजा और कानूनी कार्रवाई दोनों का सामना करना पड़ सकता है. कंपनी ने धनुष से 20 करोड़ रुपए के साथ ही 1 करोड़ रुपए अतिरिक्त मुआवजे के तौर पर अलग से मांग की है.