16 सालों बाद भारत छोड़कर दुबई शिफ्ट हुई एक्ट्रेस मंदाना करीमी, बोलीं- हालात सामान्य नहीं

Mandana Karimi leaves India: एक्ट्रेस मंदाना करीमी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर दुबई के कुछ पलों को दिखाते हुए कहा कि ईरान को दिल में रखते हुए जिंदगी को फिर से जीने की कोशिश कर रही है.
Mandana Karimi

मंदाना करीमी

Mandana Karimi: मिडिल ईस्ट जंग की वजह से दुनियाभर में तनाव देखने को मिल रहा है. एक्ट्रेस मंदानी करीमी वर्तमान में दुबई में रह रही हैं. उन्होंने बताया कि यहां के हालात काफी खराब हैं. एक्ट्रेस मंदानी करीमी मूल रूप से ईरान की हैं, लेकिन ईरान ने उन पर बैन लगा दिया है. वे करीब 16 सालों तक भारत में रहीं, लेकिन अब उन्होंने भारत छोड़कर दुबई में शिफ्ट होने का फैसला लिया है. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से दुबई के मौजूदा हालातों पर खुलकर बात की. पढ़ें उन्होंने क्या कहा?

दरअसल, अमेरिका और ईरान की जंग में ईरान के सुप्रीम लीडर अयोतोल्लाह अली खामेनाई का निधन हो गया था. जिसके बाद मिडिल ईस्ट संघर्ष की और धकेल दिया गया. अब ईरान और अमेरिका की जंग को लेकर दुबई में वर्तमान हालात क्या हैं, एक्ट्रेस मंदाना करीमी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर दुबई के कुछ पलों को दिखाते हुए कहा कि ईरान को दिल में रखते हुए जिंदगी को फिर से जीने की कोशिश कर रही है.

क्या लिखी एक्ट्रेस?

एक्ट्रेस मंदाना करीमी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया. जिसमें उन्होंने अपनी डेली लाइफ की झलक दिखाई, जिसमें लिखा ‘शोक और कृतज्ञता के बीच, मुझे अपना ही अक्स नजर आया. दुनिया रातों-रात बदल गई. इसमें जीना सीखने में समय लगता है. दूसरी फोटो पर उन्होंने दुबई के हालात को बताते हुए कहा, “कुछ भी सामान्य नहीं है. कुछ भी भुलाया नहीं गया है. मैं बस फिर से जीना सीख रही हूं और साथ ही हर एक दिन ईरान को अपने दिल में बसाए हुए हूं. हम याद रखते हैं. हम विरोध करते हैं. हम पुनर्निर्माण करते हैं. ईरान अमर रहे.”

ये भी पढ़ेंः Brown Trailer: करिश्मा कपूर की ‘ब्राउन’ का ट्रेलर रिलीज, बेबी डॉल से बनीं धाकड़ पुलिस वाली, हेलेन की एंट्री ने बढ़ाया सस्पेंस

भारत को लेकर क्या कहा?

जब उनके इस पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर एक यूजर्स ने सवाल किया कि क्या उन्होंने मुंबई को हमेशा के लिए छोड़ दिया है, तो उन्होंने एक वीडियो शेयर कर जवाब दिया. जिसमें कहा कि “मैंने कभी सोचा भी नहीं था और न ही मुझे यकीन था कि मैं कभी ऐसा कह पाऊंगी. लेकिन, अलविदा भारत. यह मेरे लिए बहुत मुश्किल होने वाला है. लेकिन भारत में लगभग 16 साल बिताने के बाद आखिरकार. मैं अपने दूसरे घर को पीछे छोड़कर जा रही हूं और अब एक नई शुरुआत का समय है. नया देश, नया घर, सब कुछ नया.”

ज़रूर पढ़ें