‘प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को दिए जा रहे पैसे’, आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला दावा, कहा- इस गंदगी में नहीं फंसना

Akanksha Puri NEET Statement: नीट पेपर लीक मुद्दे को लेकर छात्रों द्वारा किए जा रहे प्रोटेस्ट पर 'बिग बॉस' और टीवी शो 'विघ्नहर्ता गणेश' फेम एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी ने चौंकाने वाला रिएक्शन दिया है. एक्ट्रेस का कहना है कि प्रोटेस्ट में हिस्सा लेने के लिए एक्टर्स को पैसे दिए जा रहे हैं.
Akanksha Puri

एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी

Akanksha Puri NEET Statement: नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर मैदान पर CJP पार्टी और छात्राओं का विरोध प्रदर्शन जारी है. इसके अलावा, देश के अलग-अलग राज्यों में नागरिकों और कई संगठनों द्वारा शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की जा रही है. इसी बीच नीट पेपर लीक मुद्दे को लेकर छात्रों द्वारा किए जा रहे प्रोटेस्ट पर ‘बिग बॉस’ और टीवी शो ‘विघ्नहर्ता गणेश’ फेम एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी ने चौंकाने वाला रिएक्शन दिया है. एक्ट्रेस का कहना है कि प्रोटेस्ट में हिस्सा लेने के लिए एक्टर्स को पैसे दिए जा रहे हैं.

एक्ट्रेस के बयान से देश भर में सनसनी

बता दें कि नीट पेपर लीक मामले को लेकर देश के बड़े से बड़े और छोटे से छोटे शहरों में विरोध प्रदर्शन चल रहा है. CJP पार्टी के मुखिया अभिजीत दीपके और प्रदर्शनकारियों द्वारा लगातार देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की जा रही है. इस विरोध प्रदर्शन में कई बड़े फिल्मी सितारे छात्राओं के साथ मैदान पर समर्थन करते हुए नजर आए. लेकिन एक्ट्रेस आकांक्षा के इस आरोप भरे बयान से देश भर में सनसनी फैल गई है.

प्रोटेस्ट कर रहे छात्रों पर आकांक्षा का बड़ा आरोप

गुरुवार को मीडिया से बातचीत के दौरान आकांक्षा ने कहा कि मैं चाहती हूं कि छात्र सही चीजों का सपोर्ट करें. आगे उन्होंने कहा, “मैं नहीं चाहती कि लोग छात्रों के प्रोटेस्ट को मार्केटिंग का हिस्सा बनाएं.” एक्ट्रेस का कहना है कि इस प्रोटेस्ट से लोग पैसा न बनाएं और न ही अपनी रोटियां सेकें. जो चीज सही है उसका सपोर्ट करना चाहिए. इसके साथ ही छात्रों को सही लोगों का साथ देना चाहिए.

आगे आकांक्षा ने अपने बारे में बात करते हुए मीडियाकर्मियों से कहा कि मुझे एक्टर, क्रिएटर्स हर कोई जानता है. उन्होंने आगे कहा कई लोगों को तो पार्टियां प्रदर्शन में शामिल होने के लिए बुला रही हैं. वे चाहते हैं कि मैं मार्केटिंग का हिस्सा बनूं, प्रदर्शन करने जाऊं और रैली में दिखूं.

ये भी पढ़ें-‘अश्लील फोटो की वायरल, जान से मारने की दी धमकी…’ अंजना सिंह ने खेसारी लाल यादव के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

‘मुझे इस गंदगी का हिस्सा नहीं बनना है’

एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘मुझे इस गंदगी का हिस्सा नहीं बनना है. मैं हमेशा सही चीजों का सपोर्ट करती हूं. मैं प्रदर्शन में हूं या नहीं मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता.’ आकांक्षा का कहना है कि जब भी किसी को उनकी जरूरत होगी, वह उनके साथ नजर आएंगी. एक्ट्रेस ने कहा, ‘मुझे छात्रों को देखकर बहुत बुरा लग रहा है, क्योंकि वे भारत का भविष्य हैं. मुझे लग रहा है कि छात्र बहुत छोटी सी मांग कर रहे हैं, इसलिए उनसे एक बार बात की जानी चाहिए और उनका सपोर्ट करना चाहिए.’

ज़रूर पढ़ें