आलिया भट्ट का विदेश में भी बजा डंका, बनीं JOY Awards जीतने वाली पहली इंडियन एक्ट्रेस

12 साल के फिल्मी करियर में आलिया ने अपनी एक्टिंग और परफेक्शन से हर किसी का दिल जीता है.
alia-bhatt-riyadh

आलिया भट्ट

JOY Awards 2024: आलिया भट्ट बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं. उन्होंने अपने अब तक के फिल्म करियर में एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में दी हैं. बीते साल उन्हें अपनी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए नेशनल अवार्ड मिला था. अब आलिया के फिल्मी अवार्ड में एक इंटरनेशनल अवार्ड जुड़ गया है.

दरअसल, आलिया को जॉय 2024 में मानद अवॉर्ड दिया गया है. ये अवॉर्ड पाने वाली आलिया भट्ट पहली भारतीय महिला बन चुकी हैं. आलिया भट्ट एक एक्ट्रेस, निर्माता और बिजनेसमैन भी बन चुकी हैं. उन्हें सऊदी अरब में जॉय अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया.

12 साल के फिल्मी करियर में आलिया ने अपनी एक्टिंग और परफेक्शन से हर किसी का दिल जीता है. आलिया ने अपनी उपलब्धि पर कहा है कि ये मेरे लिए बड़े ही सौभाग्य की बात है कि मुझे इस अवार्ड से सम्मानित किया गया. भारत में मेरा होना बहुत सौभाग्य की बात है. साथ ही रियाद के लोगों का एकजुटा दिखाने के लिए धन्यवाद दिया है.

आलिया भट्ट अपनी ड्रेस को लेकर भी सुर्खियां बटोर रही हैं. नेवी ब्लू रंग की बेहद खूबसूरत साड़ी पहन रखी थी. जिसमें गोल्डन वर्क नजर आ रहा था. आलिया ने अपने लुक को बेहद सिंपल लुक और गोल्डन ईयरिंग से कंपलीट किया था. उस पर आलिया ने बेहद प्यारी स्माइल दी. वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों आलिया के संजय लीला भंसाली की फिल्म इंशाअल्लाह में काम करने की बाते सामने आ रही हैं.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें