Border 2 Collection: बॉर्डर 2 ने तोड़ा KGF 2, दंगल और बाहुबली 2 का रिकॉर्ड, 300 करोड़ का आंकड़ा किया पार
'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस कॉलेक्शन डे 10
Border 2 Collection: सनी देओल, वरुण धवन और दिलजीत दोझांज की फिल्म बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है. मूवी रिलीज होने के पहले दिन से ही सिनेमाघरों में अच्छा परफॉर्म कर रही है. अब इस फिल्म ने KGF 2, दंगल और बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 10 दिनों में 300 करोड़ के कलेक्शन का आंकड़ा पार कर लिया है.
बॉर्डर 2 ने किया 300 करोड़ का आंकड़ा पार
- बॉर्डर 2 ने रिलीज होने के पहले हफ्ते में करीब 245 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था. यह फिल्म दूसरे हफ्ते भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल मचा रही है.
- रिलीज के दूसरे हफ्ते बॉर्डर 2 ने शुक्रवार को 12.53 करोड़ रुपए की कमाई की.
- शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर 20.17 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया.
- ऐसे में 9 दिन में फिल्म के नेट कलेक्शन का आंकड़ा 277.67 करोड़ तक पहुंच गया.
- 10वें दिन यानी रविवार को फिल्म ने कलेक्शन में करीब 25% की हाइक लेते हुए 24 करोड़ रुपए की कमाई की.
- इस तरह बॉक्स ऑफिस पर बॉर्डर 2 ने 301 करोड़ से ज्यादा का आंकड़ा पार कर लिया.
बॉर्डर 2 ने तोड़े कई रिकॉर्ड
- बॉर्डर 2 ने 300 करोड़ का आंकड़ा पार करते हुए कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.
- इस फिल्म ने KGF 2, बाहुबली 2 और दंगल जैसी फिल्मों से पहले 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.
- साल 2025 में रिलीज हुई छावा को भी 300 करोड़ का आंकड़ा पार करने में 10 दिन लगे थे.
- धुरंधर ने 9 दिनों में 300 करोड़ का आंकड़ा पार किया था.
- वहीं, गदर 2 ने ये आंकड़ा 8 दिनों में पार कर लिया था.
ये भी पढ़ें- Rohit Shetty: रोहित शेट्टी के घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
सनी देओल ने की किंग खान की बराबरी
इस फिल्म के साथ ही सनी देओल ने किंग खान यानी शाहरुख खान की बराबरी कर ली है. सनी देओल की गदर 2 के बाद बॉर्डर 2 ने भी 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. यह उनकी दूसरी फिल्म है, जिसने यह आंकड़ा पर कर लिया है. वहीं, शाहरुख खान की भी दो फिल्म जवान और पठान ने ही 300 करोड़ का आंकड़ा पार किया है. इसके अलावा रणबीर कपूर की एनिमल और संजू ने भी 300 करोड़ का कलेक्शन पार किया है.