अफेयर की खबरों के बीच छिपकर मिले क्रिकेटर सिराज और माहिरा शर्मा! फैंस की नजरों से बच नहीं सके

मोहम्मद सिराज और माहिरा शर्मा दोनों एक ही जगह पर थे. लेकिन पैपराजी के सामने दोनों अलग-अलग मिले. इसके कारण पैपराजी भी जान नहीं सके कि दोनों ने मुलाकात की है. लेकिन फैंस की तीखी नजरों ने दोनों के मुलाकात करने को पहचान लिया.
Cricketer Siraj and Mahira Sharma.

क्रिकेटर सिराज और माहिरा शर्मा.

Mahira Sharma and cricketer Siraj Video: क्रिकेटर्स और बॉलीवुड का कनेक्शन पुराना है. अक्सर क्रिकेटर्स के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ डेटिंग करने की खबरें सामने आती हैं. पिछले कुछ दिनों से क्रिकेटर मोहम्मद सिराज और माहिरा शर्मा के अफेयर की खबरें सोशल मीडिया पर चल रही हैं. इन अटकलों के बीच सिराज और माहिरा एक साथ देखे गए. हालांकि मीडिया के सामने वो अलग-अलग नजर आए, लेकिन फैंस तो ठहरे फैंस. अपने चहेते सेलिब्रेटी की हर एक्टिविटी पर नजर रखते हैं. फैंस ने दोनों सेलिब्रेटी के एक वीडियो से कुछ ऐसा देखा जिससे पता चल गया कि दोनों ने एक-दूसरे से मुलाकात की है.

ब्लैक टी-शर्ट वाले शख्स ने खोला राज!

मोहम्मद सिराज और माहिरा शर्मा दोनों एक ही जगह पर थे. लेकिन पैपराजी के सामने दोनों अलग-अलग मिले. इसके कारण पैपराजी भी जान नहीं सके कि दोनों ने मुलाकात की है. लेकिन फैंस की तीखी नजरों ने दोनों के मुलाकात करने को पहचान लिया.

दरअसल सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहे हैं. जिनमें मोहम्मद सिराज और माहिरा शर्मा अलग-अलग दिख रहे हैं. लेकिन इनके वीडियो में एक ऐसी चीज कॉमन है, जिसे फैंस ने पहचान लिया. दोनों ही स्टार्स के वीडियो में एक चीज कॉमन है, वह है ब्लैक टी-शर्ट पहने हुए एक शख्स. यह शख्स मोहम्मद सिराज के वीडियो में भी दिखाई दे रहा है और माहिरा शर्मा के वीडियो में भी साफ देखा जा सकता है. बस इसी बात से फैंस ने अंदाजा लगा लिया कि दोनों एक साथ अहमदाबाद के एक रेस्टोरेंट में डिनर करने गए थे.

माहिरा को बिग बॉस 13 से मिली थी शोहरत

क्रिकेटर सिराज और माहिरा शर्मा दोनों के बीच अफेयर को लेकर खबरें काफी दिनों से चली आ रही हैं. इसको लेकर दोनों से पूछा भी गया था, लेकिन दोनों ही इस बात से इनकार कर चुके हैं. दोनों का कहना है कि उनकी बस एक-दूसरे से जान पहचान है. बता दें कि जहां मोहम्मद सिराज भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा हैं, वहीं माहिरा शर्मा कई रियलिटी शो में हिस्सा ले चुकी हैं. हालांकि माहिरा शर्मा बिग बॉस 13 से काफी शोहरत मिली थी.

ये भी पढे़ं: ‘धुरंधर’ के बाद इस फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाएंगे अक्षय खन्ना, साउथ सुपरस्टार प्रभास करेंगे कैमियो

ज़रूर पढ़ें