मोहम्मद सिराज और माहिरा शर्मा दोनों एक ही जगह पर थे. लेकिन पैपराजी के सामने दोनों अलग-अलग मिले. इसके कारण पैपराजी भी जान नहीं सके कि दोनों ने मुलाकात की है. लेकिन फैंस की तीखी नजरों ने दोनों के मुलाकात करने को पहचान लिया.
Mohammed Siraj-Mahira: माहिरा का नाम आज कल इंडियन क्रिकेटर मोहम्मद सिराज से जुड़ रहा है. पारस छाबड़ा से ब्रेकअप होने के बाद से अब ये चर्चा तेज है कि माहिरा इन दिनों मोहम्मद सिराज को डेट कर रही हैं. अब इस अफवाहों पर पहली बार माहिरा शर्मा का रिएक्शन सामने आया है.