थलापति विजय से पहले साउथ के ये सुपरस्टार बन चुके हैं CM, एक तो 20 सालों तक रहे थे मुख्यमंत्री
तमिलनाडू विधानसभा चुनाव 2026
तमिलनाडू विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे अब साफ हो चुके है. तमिलनाडू की जनता नई सरकार चुनते हुए थलापति विजय की पार्टी TVK पर विश्वास जताया है. इस प्रचंड जीत के बाद ऐसा माना जा रहा है कि थलापति विजय ही तमिलनाडू के अगले सीएम होंगे. लेकिन क्या आप जानते है कि थलापति विजय से पहले भी साउथ ये 5 बड़े सुपरस्टार सीएम रह चुके हैं. आए जातने है.
एनटी रामाराव

इस लिस्ट में पहला नाम है एनटी रामाराव का है जो फिल्मों के अलावा राजनीति में भी काफी एक्टिव रहे थे. उन्होंने साल 1982 में तेलुगु देशम पार्टी(टीडीपी) की स्थापना की. साल 1983 से 1995 तक वो आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रहें.
जानकी रामचंद्रन

दूसरा नाम जानकी रामचंद्रन का है. एमजी रामचंद्रन की पत्नी जानकी रामचंद्रन ने भी एक एक्ट्रेस थीं. राजनीति में भी उनकी अच्छी पकड़ थी. साल 1988 में जानकी रामचंद्रन कुछ हफ्तों के लिए मुख्यमंत्री बनी थी.
यललिता

तीसरा नाम जयललिता का है. साउथ सिनेमा की मशहूर अदाकारा जयललिता भी राजनीति में लंबे समय तक एक्टिव रहीं. यहां लोग उन्हें अम्मा कहकर बुलाते थे. साल 1991 में जयललिता तमिलनाडू की युवा मुख्यमंत्री बनकर उबरी थी.
एम करुणानिधि

एम करुणानिधि सबसे ज्यादा समय के सीएम रहे. साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने स्क्रीन राइटर एमकरुणानिधी ने करीब 20 सालों तक मुख्यमंत्री के तौर पर काम किया. साल 1969 से 2011 के बीच एम करुणानिधि 5 बार तमिलनाडु के मुख्यमंत्री रहे थे.
पवन कल्याण

साउथ स्टार पवन कल्याण इस समय आंध्र प्रदेश राज्य के उप मुख्यमंत्री हैं. वो जन सेना पार्टी के प्रमुख नेता हैं. साल 2014 में पवन कल्याण ने इस पार्टी की स्थापना की थी. 2019 की चुनावी हार के बाद, 2024 में BJP के साथ गठबंधन कर पवन कल्याण ने सत्ता में अपनी जगह बनाई.