Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ के लोकेशन मैनेजर के खिलाफ FIR दर्ज, जानिए क्या है मामला
धुरंधर
Dhurandhar 2: कुछ घंटों पहले रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ का टीजर रिलीज हुआ, जिसको लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. वहीं टीजर आउट होने से पहले यह खबर सामने निकलकर आई कि धुरंधर 2 के लोकेशन मैनेजर रिंकू राजपाल वाल्मीकि के खिलाफ मुंबई पुलिस ने FIR दर्ज की है.
लोकेशन मैनेजर के खिलाफ मामला क्यों दर्ज हुआ?
दरअसल, मुंबई के MRA मार्ग पुलिस स्टेशन ने 1 फरवरी को फिल्म क्रू के सदस्य रिंकू राजपाल वाल्मीकि के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 223 के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस की ओर से बताया गया कि यह कार्रवाई अधिकारियों के आदेशों की जानबूझकर अवज्ञा करने और बिना अनुमति के ड्रोन का उपयोग करने के कारण की गई है. उनके पास इसकी कोई अनुमति नहीं थी. बता दें कि यह घटना उस समय हुई थी, जब एक्टर संजय दत्त और पूरी टीम शूटिंग के तीसरे दिन फोर्ट परिसर में मौजूद थी.
हालांकि, 30 जनवरी से ही इस एरिया को पाकिस्तान की पुरानी गली का रूप दिया गया था, लेकिन बिना अनुमति ड्रोन उड़ाना फिल्म टीम के लिए कानूनी मुसीबत बन गया.
मुंबई पुलिस ने शूटिंग पर रोक लगा दी थी
कुछ दिन पहले ‘धुरंधर द रिवेंज’ के शूटिंग के समय कई तस्वीरें लीक हो गई थी, जो सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल होने लगी. इन तस्वीरों में बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त और अर्जुन रामपाल साउथ मुंबई के बैलार्ड एस्टेट में शूटिंग करते हुए दिखाई दे रहे थे.
इस एरिया को आप फिल्म में कराची के लियारी इलाके के रूप में देख सकते हैं. हालांकि, दो दिन पहले बिना अनुमति के ड्रोन उड़ाने के कारण से मुंबई पुलिस ने शूटिंग पर रो लगा दी थी.
‘धुरंधर 2’ का टीजर रिलीज
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की मच-अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का खूंखार फर्स्ट लुक पोस्टर आज रिलीज कर दिया गया है. मेकर्स ने इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का भी अनाउंस कर दिया है. मेकर्स के अनुसार, फिल्म ‘धुरंधर 2’ इसी साल 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.