Drishyam 3 BO Day 1: अजय देवगन की Drishyam 3 ने की धमाकेदार ओपनिंग, पहले दिन ही छापे करोड़ों
दृश्याम 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1
Drishyam 3 Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड के फेमस एक्टर अजय देवगन की नई फिल्म दृश्यम 3 दुनियाभर के सिनेमाघरों में 2 अक्टूबर को रिलीज हो चुकी है. रिलीज से पहले ही फिल्म का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा था. एडवांस बुकिंग में भी फिल्म ने करोड़ों की कमाई की थी. अभिषेक पाठक के डायरेक्शन में बनी दृश्यम 3 ने शानदार ओपनिंग की है. हर कोई फिल्म की तारीफ करता नजर आ रहा है.
खासकर अजय देवगन के विजय सलगांवकर वाली रोल की जमकर तारीफ हो रही है. दृश्यम 3 की पहले दिन की कमाई को देखते हुए ऐसा लग रहा है जैसे यह फिल्म धुरंधर और भूत बंगला जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पछाड़कर आगे नकल जाएगी.
दृश्यम 3 ने पहले दिन कितनी कमाई की?
Sacnilk की रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत में पहले दिन दृश्यम 3 के 15,759 शोज चलाए गए थे. जिसमें फिल्म ने 66.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. वहीं पहले दिन के ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो इसने 80.10 करोड़ रुपये छापे. बता दें कि जिस तरीके से फिल्म की एडवांस बुकिंग में कमाई हुई थी, उसी से यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि फिल्म पहले दिन अच्छी खासी कमाई कर सकती है.
दृश्यम 3 ने भारत में 60.17 करोड़ रुपये ग्रॉस कमाए हैं, जिसमें ब्लॉक की गई सीटें भी शामिल हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, दृश्यम 3 ने 51,570 शो में लगभग 18.02 लाख टिकट बेचे. फैंस की तरफ से पहले दिन ही इतना ज्यादा प्यार मिलने से फिल्म मेकर्स में खुश का माहौल है.
ये भी पढ़ें-बाली ट्रिप पर नुसरत भरूचा को लगी गंभीर चोट, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद अस्पताल में भर्ती
दृश्यम 3 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
देश ही नहीं बल्कि अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 को विदेशों में भी बहुत पसंद किया जा रहा है. यही वजह है कि फिल्म की दूसरे देशों में भी जमकर तारीफ हो रही है. Sacnilk की रिपोर्ट्स के अनुसार, दृश्यम 3 ने पहले दिन विदेशों से 15 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जिससे इसकी कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस इनकम 95.10 करोड़ रुपये हो गई है.