Ghooskhor Pandat: ‘घूसखोर पंडत’ ही क्यों? Netflix पर टीजर रिलीज होते ही भड़के यूजर्स, मानवाधिकार आयोग पहुंचा मामला
मनोज बाजपेयी
Ghooskhor Pandat: मनोज बाजपेयी की अपकमिंग फिल्म का टीजर रिलीज होते ही बायकॉट की मांग होने लगी. फिल्म के टाइटल को लेकर लोगों ने विरोध शुरू कर दिया है. यानी फिल्म रिलीज होने से पहले ही विवादों से घिर गई है. इस फिल्म का टाइटल है ‘घूसखोर पंडत’, जिसका टीजर नेटफ्लिक्स पर जारी हो चुका है. सोशल मीडिया पर लोग फिल्म निर्माताओं के साथ ही नेटफ्लिक्स पर भी जातिवादी होने का आरोप लगाया है. अब यह मामला सिर्फ सोशल मीडिया तक नहीं रहा है बल्कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग तक पहुंच चुका है. इसकी जानकारी आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने दी है.
दरअसल, 3 फरवरी 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मनोज बाजपेयी की अपकमिंग फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ का टीजर रिलीज हुआ. टीजर देखते ही लोगों ने नाराजगी जताते हुए सोशल मीडिया पर विरोध शुरू कर दिया. दिलचस्प बात यह है कि फिल्म का विरोध किसी ने नहीं किया, बल्कि फिल्म के टाइटल का विरोध किया.
फिल्म में क्या है?
‘घूसखोर पंडत’ फिल्म में एक भ्रष्ट पुलिस अधिकारी अजय दीक्षित की कहानी है, जिसमें अजय दीक्षित का रोल मनोज बाजपेयी कर रहे हैं. फिल्म की कहानी के अनुसार, पुलिस अधिकारी जल्दी पैसा कमाने की चाह में वह एक ऐसे षड्यंत्र में फंस जाता है, जो उसकी सोच से कहीं बड़ा है. फिल्म के निर्देशक रितेश शाह हैं, जबकि कहानी नीरज पांडे ने लिखी है. इस फिल्म में मनोज बाजपेयी के साथ-साथ फिल्म में नुसरत भरुचा, दिव्या दत्ता, साकिब सलीम, अक्षय ओबेरॉय, श्रद्धा दास और किकू शारदा ने भी काम किया है. इसका टीचर 3 फरवरी को जारी कर दिया गया है लेकिन अभी तक रिलीज डेट घोषित नहीं की गई है.
ये भी पढ़ेंः ‘जो अधिकारी काम नहीं करता, उसे चूड़ियां और पेटीकोट…’, मंत्री को रोकने वाले विधायक बृजभूषण बोले- CM को भी रोक लूंगा
सोशल मीडिया पर भड़के यूजर्स
फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. भड़के यूजर्स ने कमेंट करते हुए सवाल किया कि फिल्म का ना पंडित ही क्यों? कोई और समुदाय क्यों नहीं? कुछ यूजर्स तो ऐसे भी हैं, जिन्होंने फिल्म के साथ ही नेटफ्लिक्स को भी जातिवादी बताया है. एस मेहता नाम के यूजर ने कमेंट किया कि अच्छा है फिल्म का नाम ‘घूसखोर पंडत’ है नहीं तो अभी तक कोई एक्ट लगा देता. पंडित लिखने से कुछ नहीं होता, इसलिए पंडित नाम रख दिया.
मेरे पास @GemsOfBollywood ने शिकायत दी है कि @NetflixIndia OTT प्लेटफॉर्म द्वारा “घूसखोर पंडित” नाम से एक कार्यक्रम प्रसारित किए जाने की योजना है ।
— प्रियंक कानूनगो Priyank Kanoongo (@KanoongoPriyank) February 4, 2026
इस प्रकार के टाइटल और कार्यक्रम जाति और समुदाय को लक्षित कर आलोचना,उपहास से इतर समुदाय को लज्जित करते हैं और समाज में वैमनस्यता… pic.twitter.com/7bfk0xsCsM
मानवाधिकार पहुंचा मामला
अब यह मामला सिर्फ सोशल मीडिया तक ही सीमित नहीं रहा. मानवाधिकार आयोग तक पहुंच चुका है. इसकी जानकारी मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा, “मेरे पास @GemsOfBollywood ने शिकायत दी है कि @NetflixIndia OTT प्लेटफॉर्म द्वारा “घूसखोर पंडित” नाम से एक कार्यक्रम प्रसारित किए जाने की योजना है. इस प्रकार के टाइटल और कार्यक्रम जाति और समुदाय को लक्षित कर आलोचना, उपहास से इतर समुदाय को लज्जित करते हैं और समाज में वैमनस्यता बढ़ाते हैं जो कि एक प्रकार की मनोवैज्ञानिक हिंसा ही है जिससे पब्लिक ऑर्डर बिगाड़ने व मानव जीवन को अघात पहुंचने का खतरा प्रतीत होता है. अतः संज्ञान ले कर कार्यवाही हेतु संबंधित विभाग को नोटिस जारी किया जा रहा है.”