सुनीता के आरोपों पर गोविंदा का पलटवार, बोले- ‘गाली देना स्टारडम पाने का आसान तरीका’

Govinda On Sunita Allegations: बातचीत के दौरान गोविंदा ने सुनीता के सार्वजनिक बयानों और उनके स्टारडम पर भी तंज किया. उनका कहना था कि कई बार लोग अपने ही करीबियों के बारे में बुरा बोलकर ज्यादा चर्चा में आ जाते हैं. गोविंदा के मुताबिक, सफलता पाने के लिए अपने लोगों के बारे में नकारात्मक बातें करना जरूरी नहीं होना चाहिए.
Govinda and Sunita Ahuja

गोविंदा और सुनीता आहूजा

Govinda Responds To Sunita Allegations: गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर लंबे समय से चर्चाएं होती रही है. सुनीता कई बार सार्वजनिक रूप से अपने पति की निजी जिंदगी को लेकर नाराजगी जाहिर कर चुकी हैं. उन्होंने कथित तौर पर यह भी कहा है कि गोविंदा का उनसे उम्र में छोटी एक्ट्रेस के साथ अफेयर रहा है. हालांकि इन आरोपों पर गोविंदा ने पहले खुलकर कोई जवाब नहीं दिया था. हाल ही में सुनीता आहूजा को रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ में देखा गया, जहां उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई अनुभव शेयर किए.

गोविंदा ने सुनीता के बयानों पर किया पलटवार

अब गोविंदा ने पहली बार सुनीता के इन बयानों पर जवाब दिया है. एक्टर ने मीडिया से बातचीत में पत्नी के बयानों पर सीधे आरोप लगाने के बजाय इशारों में अपनी बात रखी. गोविंदा ने कहा कि सुनीता उन्हें भले ही सार्वजनिक तौर पर कई बार खरी-खोटी सुनाती हों, लेकिन वह इस बात को भी मानते हैं कि उन्होंने परिवार और बच्चों की बहुत अच्छी तरह देखभाल की है. उन्होंने यह भी कहा कि सुनीता ने उनके बच्चों यशवर्धन और टीना की अच्छी परवरिश की है. इसके अलावा उन्होंने परिवार के दूसरे बच्चों को भी मां जैसा प्यार दिया है.

गोविंदा ने स्टारडम पर तंज कसा

बातचीत के दौरान गोविंदा ने सुनीता के सार्वजनिक बयानों और उनके स्टारडम पर भी तंज किया. उनका कहना था कि कई बार लोग अपने ही करीबियों के बारे में बुरा बोलकर ज्यादा चर्चा में आ जाते हैं. गोविंदा के मुताबिक, सफलता पाने के लिए अपने लोगों के बारे में नकारात्मक बातें करना जरूरी नहीं होना चाहिए. उन्होंने इसे आसान रास्ता बताते हुए कहा कि सुनीता इस काम को काफी समझदारी से करती हैं. हालांकि, उनके अंदाज में नाराजगी के साथ-साथ पत्नी के लिए अपनापन भी नजर आया.

ये भी पढ़ें-‘रामायण’ की रिलीज डेट बदली, भारत में 6 नवंबर को नहीं इस दिन रिलीज होगा फर्स्ट पार्ट, मेकर्स ने किया कन्फर्म

गोविंदा ने पत्नी की तारीफ की

गोविंदा ने आगे कहा कि जिंदगी में कई ऐसी बातें होती हैं जिन्हें शब्दों में पूरी तरह समझाना मुश्किल होता है. उन्होंने यह भी इशरा किया कि हर इंसान का जीवन में एक अलग उद्देश्य होता है और किसी की सफलता में कई लोगों का योगदान रहता है. पत्नी के साथ मतभेदों के बावजूद गोविंदा ने सुनीता की तारीफ करते हुए उनकी मां और पत्नी के रूप में भूमिका को स्वीकार किया.

ज़रूर पढ़ें