मंगलसूत्र, हाथ में चूड़ियां…कंगना ने की गुपचुप शादी? वायरल वीडियो पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

Kangana Ranaut viral video: लगातार उड़ रही अफवाहों के बाद कंगना को खुद सामने आकर सफाई देनी पड़ी. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए बताया कि वह पिछले कई दिनों से शहर और उसके आसपास फिल्म की शूटिंग कर रही हैं.
Kangana Ranaut

कंगना रनौत

Kangana Ranaut viral video: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी बेबाक राय और खुलकर बोलने के अंदाज के लिए अक्सर चर्चा में रहती हैं. लेकिन इस बार वह किसी बयान नहीं, बल्कि एक वायरल वीडियो की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं. सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे वीडियो में कंगना हाथों में चूड़ियां और गले में मंगलसूत्र पहने दिखाई दीं. इसके बाद लोगों ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि शायद उन्होंने गुपचुप शादी कर ली है. हालांकि, सच्चाई इससे बिल्कुल अलग है.

शादीशुदा महिला लुक से फैंस हैरान

दरअसल, कंगना इन दिनों अपनी नई फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं. माना जा रहा है कि वायरल वीडियो उनकी आने वाली फिल्म ‘तनू वेड्स मनू 3’ या ‘क्वीन 2’ के सेट का हो सकता है. वीडियो में उनका शादीशुदा महिला वाला लुक देखकर फैंस हैरान रह गए और सोशल मीडिया पर उनकी शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं.

कंगना रनौत ने तोड़ी चुप्पी

लगातार उड़ रही अफवाहों के बाद कंगना को खुद सामने आकर सफाई देनी पड़ी. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए बताया कि वह पिछले कई दिनों से शहर और उसके आसपास फिल्म की शूटिंग कर रही हैं.

इसी दौरान किसी ने उनके फिल्मी किरदार के लुक में तस्वीर और वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जिसे देखकर लोगों ने गलत अंदाजा लगा लिया.

शादीशुदा महिला लुक को लेकर क्या बोलीं कंगना रनौत?

कंगना ने अपने नोट में लिखा कि उन्हें इस वायरल वीडियो के बाद लगातार फोन कॉल्स आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि शादीशुदा महिला जैसा लुक होना कोई बड़ी बात नहीं है, क्योंकि कलाकारों को अपने किरदार के अनुसार अलग-अलग रूप अपनाने पड़ते हैं. साथ ही उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि उन्होंने कोई गुपचुप शादी नहीं की है.

ये भी पढ़ें-कंगना रनौत के गले में मंगलसूत्र और हाथों में हरी चूड़ियां… क्या एक्ट्रेस ने गुपचुप कर ली शादी? वायरल वीडियो देख फैंस हैरान

किस फिल्म में दिखेगा कंगना का शादीशुदा वाला लुक?

फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि कंगना का यह लुक किस फिल्म का हिस्सा है. हालांकि लंबे समय बाद उन्हें दोबारा फिल्मों की शूटिंग करते देख उनके फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं. सांसद बनने के बाद कंगना कुछ समय तक कैमरे और फिल्मों से दूर हो गई थीं. उनकी आखिरी फिल्म साल 2025 में रिलीज हुई ‘इमरजेंसी’ थी, जो काफी देरी के बाद सिनेमाघरों तक पहुंची थी.

ज़रूर पढ़ें