Khosla Ka Ghosla 2 : सोशल मीडिया में वायरल हुआ रवि किशन का डांस, देखें Video

फिल्म 'Khosla Ka Ghosla' के बहुप्रतीक्षित सीक्वल 'Khosla Ka Ghosla 2' को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है. फिल्म की स्टारकास्ट में बॉलीवुड और भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता रवि किशन की एंट्री हो गई है.

चर्चित कॉमेडी फिल्म ‘Khosla Ka Ghosla’ के बहुप्रतीक्षित सीक्वल ‘Khosla Ka Ghosla 2’ को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है. फिल्म की स्टारकास्ट में बॉलीवुड और भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता रवि किशन की एंट्री हो गई है. फिल्म के सेट से एक मजेदार वीडियो सामने आया है, जिसमें रवि किशन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी और प्रवीण डबास के साथ नजर आ रहे हैं.

अनुपम खेर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें रवि किशन अपने फेमस वायरल डांस स्टेप को बाकी कलाकारों के साथ रीक्रिएट करते दिख रहे हैं. वीडियो में सभी एक्टर्स का तालमेल बेहद शानदार लग रहा है.

वीडियो के साथ अनुपम खेर ने कैप्शन में लिखा कि एक बायां पैर है… एक दायां पैर है… यह चल फुट है! कॉर्डिनेशन किंग्स वापस आ गए हैं! हम ‘खोसला का घोसला 2’ की कास्ट में अपने भाई रवि किशन का स्वागत करते हैं! होया हू!” रवि किशन के इस सिग्नेचर डांस स्टेप्स पर लोग जमकर रिक्रिएट कर रहे हैं. उनका यह डांस लोगों के साथ-साथ उनके परिवार वालों को भी खूब पसंद आ रहा है.

ज़रूर पढ़ें