Krishnavataram 1 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 4 दिनों में कमाए 7 करोड़ से ज्यादा, यूपी में टैक्स फ्री

Krishnavataram Weekend Collection: रविवार को लोकभवन में कृष्णावतारम पार्ट 1 की खास स्क्रीनिंग आयोजित की गई थी. जानकारी के अनुसार, इस मौके पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, कई कैबिनेट मंत्री और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.

यूपी में टैक्स फ्री हुई कृष्णावतारम पार्ट 1 फिल्म

UP Declares Krishnavataram Film Tax Free: फिल्म कृष्णावतारम पार्ट 1 ने बॉक्स ऑफिस पर फैंस का दिल जीत लिया है. 7 मई को रिलीज हुई इस फिल्म को लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. चार दिनों में फिल्म ने शानदार कमाई कर ली है. इतना ही नहीं इसने दादी की शादी जैसी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है. फिल्म की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि योगी आदित्यनाथ ने इसे उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री करने का ऐलान कर दिया.

सीएम योगी ने की फिल्म की तारीफ

रविवार को लोकभवन में कृष्णावतारम पार्ट 1 की खास स्क्रीनिंग आयोजित की गई थी. जानकारी के अनुसार, इस मौके पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, कई कैबिनेट मंत्री और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. स्क्रीनिंग के दौरान ऑडिटोरियम में “कृष्ण-कृष्ण” और “राधे-राधे” के जयकारे सुनाई दिए. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिल्म की जमकर तारीफ की.

यूपी में कृष्णावतारम फिल्म हुई टैक्स फ्री

उन्होंने कहा कि यह फिल्म भगवान श्रीकृष्ण के जीवन को बहुत भावनात्मक और मानवीय तरीके से दिखाती है. साथ ही फिल्म में द्वापर युग, सनातन संस्कृति और भारतीय परंपराओं को भव्य रूप में दिखाया गया है. आगे उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म में राधा, रुक्मिणी और सत्यभामा की कहानियों को भी खूबसूरती से दिखाया गया है. इसके अलावा, सीएम योगी ने मंच से ही फिल्म की पूरी टीम को बधाई दी और प्रदेश में इसे टैक्स फ्री करने के ऐलान किया.

ये भी पढ़ें-अर्जुन रामपाल पहुंचे उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर, भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा महाकाल का आशीर्वाद

कृष्णावतारम का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने पेड प्रीव्यू से 42 लाख रुपये कमाए थे. इसके बाद पहले दिन इसका कलेक्शन 1.15 करोड़ रुपये रहा. दूसरे दिन कमाई बढ़कर 2.25 करोड़ रुपये पहुंच गई. वहीं रविवार को फिल्म ने करीब 3.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया. इसी के साथ भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 7.33 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 8.78 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है.

ज़रूर पढ़ें