अर्जुन रामपाल पहुंचे उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर, भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा महाकाल का आशीर्वाद

Arjun Rampal Ujjain Visit: रविवार की सुबह अर्जुन रामपाल उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे और भस्म आरती में शामिल हुए. उन्होंने सफेद कुर्ता-पायजामा पहना हुआ था और माथे पर चंदन का तिलक लगाया हुआ था. वे पूरी तरह भक्ति में डूबे नजर आए.
Arjun Rampal Ujjain visit

एक्टर अर्जुन रामपाल

Arjun Rampal Ujjain Visit: फिल्म ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ में शानदार विलेन का किरदार निभाकर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाले अर्जुन रामपाल इन दिनों अलग ही अंदाज में जश्न मना रहे हैं. उनकी फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को फैंस से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और इसी बीच वे अचानक उज्जैन पहुंचे. यहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया.

भस्म आरती में शामिल हुए अर्जुन रामपाल

रविवार की सुबह अर्जुन रामपाल उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे और भस्म आरती में शामिल हुए. उन्होंने सफेद कुर्ता-पायजामा पहना हुआ था और माथे पर चंदन का तिलक लगाया हुआ था. वे पूरी तरह भक्ति में डूबे नजर आए.

नंदी हॉल में बैठकर उन्होंने शांत मन से आरती में भाग लिया. उनकी सादगी ने वहां मौजूद लोगों और सोशल मीडिया यूज़र्स का ध्यान खींचा.

अर्जुन रामपाल ने क्या कहा?

अर्जुन ने अपनी इस आध्यात्मिक यात्रा की कुछ फोटो सोशल मीडिया पर भी शेयर कीं. उन्होंने शिवलिंग की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा कि जब बाबा का बुलावा आता है, तभी इंसान यहां पहुंच पाता है. उन्होंने भस्म आरती को बहुत शक्तिशाली और ऊर्जा देने वाला अनुभव बताया. साथ ही मंदिर प्रशासन का धन्यवाद भी किया, जिन्होंने उनके दर्शन को खास और यादगार बनाया.

ये भी पढ़ें-विजय थलापति के शपथ ग्रहण में पहुंचीं तृषा कृष्णन, स्टाइलिश ड्रेसअप ने खींचा सबका ध्यान, फोटो वायरल

थलापती विजय पर अर्जुन का रिएक्शन

इसी बातचीत में जब उनसे तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री और सुपरस्टार विजय के बारे में सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि वे राजनीति पर ज्यादा टिप्पणी नहीं करना चाहते, लेकिन उन्होंने विजय को उनकी बड़ी जीत और सरकार बनाने पर दिल से बधाई दी.

ज़रूर पढ़ें