अमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ को निशाना बनाने की धमकी, मेयर को आया ई-मेल
अभिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ को निशाना बनाने की धमकी
Threat Email to Mayor: मुंबई के मेयर को एक धमकी भरा ई-मेल आया है, जिसमें अभिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ को निशाना बनाने की बात कही गई है. हालांकि, अभी तक धमकी देने वाले की पहचान नहीं हो सकी है. जांच एजेंसियां जांच करने में जुट गई हैं.
जानकारी के अनुसार, धमकी देने वाले ने मुंबई के मेयर को एक ई-मेल भेजा. जिसमें मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में 27 नवंबर को आयोजित होने वाले दिलजीत दोसांझ के इंडिया टूर कार्यक्रम का भी जिक्र करते हुए निशाना बनाने की धमकी दी. यह धमकी उस दौरान मिली, जब हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता पर हमला हो गया था. जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है.
स्कूल और मुंबई के मेयर को आया मेल
पुलिस ने बताया कि सीधे तौर पर न तो अमिताभ बच्चन को और न ही दिलजीत दोसांझ को धमकी दी गई है. यह धमकी यह स्कूल और मेयर को ई-मेल के माध्यम से दी गई है. जानकारी यह भी सामने आ रही है कि धमकी में पंजाब से जुड़े एक संवेदनशील मुद्दे का भी जिक्र किया गया है. जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां एक्टिव हो गई हैं.
धमकी देने वाले की नहीं हुई पहचान
धमकी मिलने की सूचना मिलते तुरंत मुंबई पुलिस से शिकायत दर्ज कराई गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल और स्थानीय बीकेसी थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी. हालांकि, अभी तक धमकी भरा ई-मेल भेजने वाले की पहचान नहीं हो सकी है.
दिल्ली में कार्यक्रम की नहीं मिली अनुमति
बता दें, एक दिन पहले ही दिल्ली पुलिस ने विशेष खतरे, सुरक्षा चिंताओं और कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए दिलजीत दोसांझ को कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी है. यह कार्यक्रम 30 अक्टूबर को जेएलएन स्टेडियम में होने वाला था. अब उन्हें धमकी भी मिल गई है, जिसकी वजह से सुरक्षा एजेंसियां और एक्टिव हो गई हैं.