OTT Releases This Week: ओटीटी पर इस वीकेंड होगा मनोरंजन का धमाका, करुप्पू से भूत बंगला तक देखें नई रिलीज

OTT Releases This Week: इस हफ्ते एक्शन, हॉरर, थ्रिलर, रोमांस, कॉमेडी और डॉक्यूमेंट्री जैसी कई नई फिल्में और शो रिलीज हो रहे हैं. सूर्या की एक्शन फिल्म करुप्पू और अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी भूत बंगला सबसे ज्यादा चर्चा में हैं.
OTT Releases This Week

इस हफ्ते रिलीज हो रही हैं ये फिल्में

OTT Releases This Week: जून के दूसरे वीकेंड पर ओटीटी प्लेटफॉर्म्स फैंस के लिए मनोरंजन से भरपूर कंटेंट लेकर आए हैं. इस हफ्ते एक्शन, हॉरर, थ्रिलर, रोमांस, कॉमेडी और डॉक्यूमेंट्री जैसी कई नई फिल्में और शो रिलीज हो रहे हैं. सूर्या की एक्शन फिल्म करुप्पू और अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी भूत बंगला सबसे ज्यादा चर्चा में हैं. वहीं राख और शेल्टर जैसी थ्रिलर फिल्में भी दर्शकों को रोमांच का भरपूर अनुभव देंगी. नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो, जी5, जियोहॉटस्टार जैसे फेमस ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर इस सप्ताह कई नई रिलीज देखने को मिलेंगी.

करुप्पू

इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होने वाली सबसे चर्चित फिल्मों में ‘करुप्पू’का नाम शामिल है. सूर्या की यह दमदार एक्शन-थ्रिलर फिल्म सिनेमाघरों में शानदार सफलता हासिल करने के बाद अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आ रही है.

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और दुनियाभर में करीब 300 करोड़ रुपये का कारोबार किया. अब दर्शक इस फिल्म का आनंद अमेजन प्राइम वीडियो पर घर बैठे ले सकते हैं.

भूत बंगला

भूत बंगला एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है. कहानी एक ऐसे परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे शादी से पहले एक पुरानी और रहस्यमयी हवेली विरासत में मिलती है.

शुरुआत में सब कुछ सामान्य लगता है, लेकिन जल्द ही हवेली में अजीबोगरीब और डरावनी घटनाएं होने लगती हैं. इन घटनाओं से परिवार की खुशियां चिंता में बदल जाती हैं. डर और कॉमेडी से भरपूर यह फिल्म 12 जून से ‘नेटफ्लिक्स’ पर स्ट्रीम की जा रही है.

मां है ना

‘मां है ना’ एक फैमिली रियलिटी शो है, जिसमें मनोरंजन के साथ भावनात्मक पहलू भी देखने को मिलता है. शो में सेलिब्रिटी और आम परिवार एक साथ भाग लेते हैं और कई कुकिंग चुनौतियों का सामना करते हैं.

शो में शिल्पा शेट्टी, सुनीता आहूजा, टीना आहूजा, उर्वशी ढोलकिया, क्षितिज ढोलकिया और मनीषा रानी जैसे कई फेमस चेहरे नजर आते हैं. यह शो ‘ZEE5’ पर उपलब्ध है.

राख

सस्पेंस और क्राइम थ्रिलर पसंद करने वाले फैंस के लिए ‘राख’ एक शानदार ऑप्शन हो सकती है. फिल्म की कहानी 1970 के दशक पर आधारित है, जहां दो किशोरों के अचानक लापता होने से घटनाक्रम शुरू होता है. मामले की जांच के दौरान कई ऐसे राज सामने आते हैं, जो कहानी को और रोमांचक बना देते हैं. फिल्म हाल ही में ‘अमेजन प्राइम वीडियो’ पर रिलीज हुई है और दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया प्राप्त कर रही है.

ये भी पढ़ें-सलमान खान ने ‘काला हिरण’ फिल्म पर रोक लगाने की मांग की, दिल्ली हाई कोर्ट में दायर की याचिका

शेल्टर

‘शेल्टर’ एक रोमांचक सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म है, जो संघर्ष और जिंदा रहने की जंग को दर्शाती है. कहानी एक ऐसे व्यक्ति की है जो एक सुनसान द्वीप पर अकेला फंस जाता है.

इसी दौरान वह एक बच्ची की जान बचाता है, जो एक भयानक तूफान की वजह से संकट में पड़ जाती है. यह फिल्म 12 जून को ‘अमेजन प्राइम वीडियो’ पर रिलीज हुई है.

ज़रूर पढ़ें