पाक एक्ट्रेस ने निकाह में शौहर से कर दी हर महीने 5 लाख की डिमांड, वायरल वीडियो क्लिप से मचा बवाल

Hina Afridi: पाकिस्तानी एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हिना अफरीदी के निकाह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें वह अपने शौहर (पति) से हर महीने 5 लाख रुपए, ट्रैवल और शॉपिंग की डिमांड करती नजर आ रही हैं.
hina_afridi

हिना आफरिदी और तैमूर अकबर

Hina Afridi Nikah Video: पाकिस्तानी एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर हिना अफरीदी इन दिनों अपने निकाह को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं. सोशल मीडिया पर्सनैलिटी तैमूर अकबर से निकाह के साथ की उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग लगा रही हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर उनके निकाह का एक वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने शौहर (पति) से हर महीने 5 लाख रुपए की डिमांड करती नजर आ रही हैं. इतना ही नहीं वह उनसें ट्रैवल और शॉपिंग के लिए भी कह रही हैं. इस डिमांड को सुनने के बाद तैमूर मुस्कुराते हुए हामी भरते नजर आ रहे हैं.

हर महीने 5 लाख की डिमांड

सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी एक्ट्रेस हिना अफरीदी और तैमूर अकबर के निकाह का एक वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है. इस क्लिप में एक्ट्रेस हिना हंसते हुए अपने पति के सामने डिमांड रखती हुई नजर आ रही हैं. हंसते हुए हिना ने तैमूर से कहा कि उन्हें हर महीने 5 लाख रुपये, साथ ही ट्रैवल और शॉपिंग का पूरा इंतजाम चाहिए. ये सुनने के बाद तैमूर जवाब में बातों से सहमत होकर हामी भरते हुए नजर आ रहे हैं.

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

हिना अफरीदी और तैमूर अकबर का यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं. कुछ लोगों का मानना है कि निकाह यानी शादी जैसे खुशी के मौके पर ऐसी हल्की-फुल्की नोकझोंक और मांग करना आम बात है. कई यूजर्स ने कहा कि वीडियो में दूल्हा और दुल्हन दोनों के चेहरे पर मुस्कान साफ नजर आ रही है, जो यह बताता है कि यह सिर्फ एक मजाक था.

ये भी पढ़ें- अक्षय कुमार के काफिले की कार ऑटो से टकराई, ट्विंकल के साथ दूसरी कार में थे एक्टर, हादसे में 2 लोग घायल

वहीं, कुछ यूजर्स ने इस वीडियो और मांग पर आपत्ति जताई है. कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस गलत बताया है. लोगों का कहना है कि शादी जैसे रिश्ते में इतनी बड़ी रकम की बात मजाक में भी गलत संदेश दे सकती है. वहीं, कुछ लोगों ने कहा कि शादी भरोसे और समझ से चलती है. नियम और शर्तों से नहीं.

ज़रूर पढ़ें