प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती के लिए तैनात किए ‘स्पेशल गार्ड्स’, ये है असली वजह

Priyanka Chopra Hires Security for Daughter: प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि आज के दौर में हर किसी के पास स्मार्टफोन है. लोग किसी भी समय कुछ भी रिकॉर्ड कर सकते हैं और इसे सोशल मीडिया पर फैला सकते हैं.
Priyanka Chopra Family

प्रियंका चोपड़ा फॅमिली

Priyanka Chopra Hires Security for Daughter: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं. निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा की एक बेटी है, जिसका नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनास है. हाल ही में प्रियंका ने अपनी चार साल की बेटी मालती मैरी के लिए पर्सनल सिक्योरिटी गार्ड रखे हैं. एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में सिक्योरिटी गार्ड के बारे में खुलासा करते हुए इसके पीछे की वजह भी बताई है.

प्रियंका चोपड़ा ने क्या खुलासा किया?

‘वरायटी’ को दिए इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी के लिए जो स्पेशल सिक्योरिटी गार्ड रखे हैं, वह किसी डर की वजह से नहीं हैं. एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें फैंस के साथ फोटो क्लिक कराने में कोई दिक्कत नहीं है.

लोगों को पता है कि वह अपने फैंस से बहुत बातें करती हैं. आगे उन्होंने सिक्योरिटी रखने की वजह का खुलासा करते हुए बताया कि उन्होंने स्पेशल गार्ड इसलिए लगाए हैं, ताकि कोई भी शख्स उनकी परमिशन के बिना कुछ भी रिकॉर्ड न कर सके. सिक्योरिटी गार्ड इसी बात की देख-रेख करेंगे.

प्रियंका चोपड़ा को किस बात की चिंता है?

प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि आज के दौर में हर किसी के पास स्मार्टफोन है और उनमें कैमरे लगे होते हैं. लोग किसी भी समय दूर से ही कुछ भी रिकॉर्ड कर सकते हैं और इसे सोशल मीडिया पर फैला सकते हैं. एक्ट्रेस ने बताया कि जब भी हम अपनी बेटी के साथ पार्क में एन्जॉय कर रहे होते हैं या आइसक्रीम खा रहे होते हैं, तब उन पलों के वीडियो हमें सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाते हैं. इसलिए मैंने सिक्योरिटी लगा दी है और अब से वे इसी बात की निगरानी रखेंगे. इसके अलावा, मुझे किसी और बात का डर नहीं है और न ही कोई मुझे मारने वाला है.

ये भी पढ़ें- New OTT Release: वैलेंटाइन वीकेंड को खास बनाएंगी ये 15 नई फिल्‍में और सीरीज, रोमांस से लेकर थ्रिलर तक सबकुछ

प्रियंका की बेटी का जन्म कब हुआ था?

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की शादी निक जोनास के साथ हुई है. इनकी बेटी का जन्म साल 2022 में हुआ था. प्रियंका की बेटी मालती करीब चार साल की हो गई है. प्रियंका अक्सर अपनी बेटी के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं, लेकिन वे गिने-चुने होते हैं. वहीं एक्ट्रेस के इस डिसीजन और इंटरव्यू में दिए गए बयानों से साफ पता चल रहा है कि वह अपनी बेटी का चेहरा पब्लिकली नहीं दिखाना चाहती हैं.

ज़रूर पढ़ें