प्रियंका चोपड़ा ने अपने और निक जोनस के ‘रोके’ के दिनों की यादें ताजा की, सेरेमनी के इमोशनल पल शेयर किए

अभिनेत्री ने बताया कि उनकी मां मधु चोपड़ा ने रस्मों के सारे इंतजाम किए थे. प्रियंका ने बताया कि मां चाहती थीं कि इस मौके को खास बनाया जाए. इसलिए सारे इंतजाम की मॉनिटरिंग मां खुद कर रही थीं, उन्होंने ही कार्यक्रम की कमान अपने हाथों में संभाली थी.
File Photo

File Photo

Priyanka Chopra on Roka Ceremony: हॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने पति के साथ तस्वीरों को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं. दोनों फैमिली के साथ टाइम बिताते नजर आते हैं. ये कपल हर फेस्टिवल में खूब एंजॉय करता नजर आता है. प्रियंका चोपड़ा ने एक पॉडकास्ट के दौरान अपने रोका सेरेमनी के कुछ इमोशनल पल शेयर किए हैं.

मुंबई स्थित घर में हुई थी रस्म

‘मिथिकल किचन पॉडकास्ट’ पर बात करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने अपने रोका सेरेमनी को लेकर बात की. इस दौरान उन्होंने इस इवेंट के इमोशनल मोमेंट को शेयर किया. प्रियंका ने बताया कि मुंबई स्थित घर पर रोका सेरेमनी का आयोजन किया गया था. प्रियंका ने कहा कि इस रस्म ने हमको ये एहसास दिलाया कि हम दोनों एक-दूसरे के लिए ही बने हैं.

प्री वेडिंग यादों को खास बनाना चाहती थीं मां

अभिनेत्री ने बताया कि उनकी मां मधु चोपड़ा ने रस्मों के सारे इंतजाम किए थे. प्रियंका ने बताया कि मां चाहती थीं कि इस मौके को खास बनाया जाए. इसलिए सारे इंतजाम की मॉनिटरिंग मां खुद कर रही थीं, उन्होंने ही कार्यक्रम की कमान अपने हाथों में संभाली थी. मां चाहती थीं कि मेरी शादी में किसी भी तरह की कोई कमी ना रहे.

‘मुझे नहीं पता था कि इतना इमोशनल पल होने वाला है’

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी रोके की रस्म को याद करते हुए कहा, ‘रोका की रस्म के दिन मैं ऊपर के फ्लोर पर थी. मां ही सारे इंतजाम कर रहीं थीं. जब मैं नीचे आई तो घर का पूरा हाल बदल गया था. सोफे हटा दिए गए थे और सभी के लिए जमीन पर बैठने का इंतजाम था. चार पंडित बैठकर मंत्र पढ़ रहे थे और हवन कुंड जल रहा था. घर का माहौल पूरा धार्मिक हो गया था, मुझे अंदाजा ही नहीं था कि मेर लिए इतना इमोशनल पल होने वाला है.’

‘जब निक हाथ थामे हुए थे, तब कुछ बदला हुआ महसूस हुआ’

अभिनेत्री ने रिंग सेरेमनी की यादों को ताजा करते हुए कहा, ‘जिस समय निक ने मुझे सगाई की अंगूठी पहनाई उस समय तो कुछ खास अहसास नहीं हुआ. लेकिन जब हवन कुंड के पास बैठे तो निक मेरा हाथ थामे हुए थे, उस सम लगा कि कुछ बदल रहा है. मैं रिश्ता नहीं, बल्कि एक परिवार से जुड़ रही हूं.’

ये भी पढे़ं: नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजने की तैयारी, बिहार में बदलने वाला है सत्ता का समीकरण?

ज़रूर पढ़ें