‘मां है ना’ के ट्रेलर लॉन्च में सुनीता आहूजा ने गोविंदा का उड़ाया मजाक, बोलीं- ‘मेरा पति बकरा है’, वायरल वीडियो पर भड़के लोग
सुनीता आहूजा और गोविंदा
Sunita Ahuja Viral Statement: शिल्पा शेट्टी का नया शो ‘मां है ना’ इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है. यह एक कॉमेडी और कुकिंग शो है, जिसमें कई मशहूर सितारे अपने बच्चों के साथ नजर आने वाले हैं. मंगलवार को शो का ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसके लिए मुंबई में खास इवेंट रखा गया. इस दौरान शो से जुड़े सितारे मीडिया के सामने खूब मस्ती करते दिखाई दिए. इसी शो के जरिए सुनीता आहूजा और उनकी बेटी टीना आहूजा भी टीवी पर डेब्यू करने जा रही हैं. ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सुनीता आहूजा ने मजाक-मजाक में अपने पति गोविंदा को लेकर ऐसी बात कह दी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनका वीडियो तेजी से वायरल हो गया.
सुनीता बोलीं- ‘मेरा पति बकरा है’
इवेंट के दौरान सुनीता पैपराजी से बातचीत कर रही थीं. तभी उन्होंने मजाक में ‘बकरी’ कहा, जिस पर पीछे से किसी ने उनके पति का नाम ले लिया. इस पर सुनीता ने तुरंत जवाब देते हुए कहा कि उनके पति बकरी नहीं बल्कि ‘बकरा’ हैं. उनकी यह बात सुनकर पास में खड़ी उर्वशी ढोलकिया भी हैरान नजर आईं. उनके चेहरे के एक्सप्रेशन देखकर ऐसा लग रहा था कि उन्हें यह मजाक पसंद नहीं आया.
वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने सुनीता आहूजा को जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया. कई लोगों ने कहा कि पति का इस तरह मजाक उड़ाना सही नहीं है. कुछ यूजर्स ने लिखा कि आज उनकी पहचान गोविंदा की वजह से है और वही उनका मजाक बना रही हैं. वहीं कुछ लोगों ने इसे बेहद गलत बताते हुए कहा कि कोई भी पत्नी अपने पति के बारे में इस तरह की बातें सार्वजनिक तौर पर नहीं कहती.
ये भी पढ़ें-Ranveer Singh Ban Controversy: रणवीर सिंह पर लगा FWICE बैन! क्या अब फिल्मों में नहीं कर पाएंगे काम?
‘मां है ना’ शो कब लॉन्च होगा?
हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब सुनीता आहूजा ने खुलेआम गोविंदा को लेकर मजाक किया हो. इससे पहले भी वह कई बार इसी तरह के बयान दे चुकी हैं. वहीं शो ‘मां है ना’ की बात करें तो यह 12 जून से Zee TV पर लॉन्च किया जाएगा.