‘सहानभूति नहीं, वक्त चाहिए….’, जेल से बाहर आने के बाद राजपाल यादव ने कहा- समय पूरा सच सामने लेकर आएगा

Rajpal Yadav: राजपाल यादव 9 करोड़ के चेक बाउंस मामले में जेल में बंद थे. अंतरिम जमानत मिलने के बाद वह जेल से बाहर आ गए हैं. इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें सहानभूति से ज्यादा वक्त चाहिए.
rajpal_yadav

राजपाल यादव

Rajpal Yadav: भूल भुलैया जैसी मूवीज में अपनी कॉमेडी से सबको हंसाने वाले एक्टर राजपाल यादव जेल से बाहर आ गए हैं. हाल ही में 9 करोड़ के चेक बाउंस के मामले में जेल में बंद थे. अब उन्हें अंतरिम जमानत मिल गई है, जिसके बाद वह जेल से बाहर आ गए हैं. इस दौरान उनकी मदद के लिए आगे आए लोगों को राजपाल यादव ने धन्यवाद कहा है. साथ ही न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा कि सहानभूति नहीं वक्त चाहिए.

‘सहानभूति नहीं, वक्त चाहिए….’

जेल से बाहर आने के बाद राजपाल यादव ने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत करते हुए कहा- ‘सब लोगों ने हमेशा ही सहानभूति दी है, लेकिन सहानभूति से ज्यादा मुझे वक्त चाहिए.’ इस दौरान उन्होंने कहा कि वक्त बहुत अच्छा जज होता है. जो भी हो, वक्त पूरा सच सामने लेकर आएगा.

जेल में कैसा समय बीता?

इसके अलावा राजपाल यादव ने जेल में बिताए दिनों को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा कि जेल में वही खाना खाया, जो सभी कैदियों को परोसा जाता था. इस दौरान उन्होंने अपने पक्ष में बोलते हुए कहा कि अगर वह धोखेबाज होते तो पिछले दस सालों से उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में काम नहीं मिलता.

ये भी पढ़ें- ब्रेन हैमरेज के बाद वेंटिलेटर पर हैं सलीम खान, लीलावती अस्पताल ने दिया हेल्थ अपडेट

राजपाल यादव ने मीडिया से बात करते हुए यह भी कहा कि उन्हें भरोसा है कि हर कोई उनके साथ है. उन्होंने कहा- ‘मुझे जो मदद मिली है मैं उसका सम्मान करते हूं, लेकिन मुझे दया नहीं चाहिए.’ इस दौरान राजपाल यादव ने अब तक मिली आर्थिक मदद के बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी. वहीं, चेक बाउंस मामले के बारे में ज्यादा जानकारी भी नहीं दी. उन्होंने कहा कि मामला कोर्ट में विचाराधीन है. अगर वह इस केस में दोषी पाए जाते हैं तो वो फिर जेल जाने के लिए भी तैयार हैं.

ज़रूर पढ़ें