राम चरण और जाह्नवी कपूर की ‘पेद्दी’ का नया गाना ‘हेल्लाल्लाल्लो’ रिलीज, फैंस हुए दीवाने

Peddi Hellallallo Song: फिल्म के ट्रेलर ने पहले ही लोगों के बीच जबरदस्त माहौल बना दिया था और अब नया गाना ‘हेल्लाल्लाल्लो’ भी तेजी से वायरल हो रहा है. इस गाने में जबरदस्त म्यूजिक और दमदार एनर्जी देखने को मिल रही है, जो लोगों को झूमने पर मजबूर कर सकती है.
Peddi movie song

फिल्म पेद्दी का गाना हुआ रिलीज

New Song Drives Fans Crazy: फिल्म ‘पेद्दी’ में राम चरण और जाह्नवी कपूर की जोड़ी लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. ट्रेलर रिलीज होने के बाद अब फिल्म का नया गाना ‘हेल्लाल्लाल्लो’ भी सामने आ गया है, जिसे दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. सोशल मीडिया पर मेकर्स लगातार फिल्म से जुड़े अपडेट शेयर कर रहे हैं, जिससे फैंस की उत्सुकता और बढ़ती जा रही है. फिल्म की कहानी अलग-अलग खेलों की दुनिया पर आधारित है, जिसमें गांव के छोटे मैदानों से लेकर बड़े इंटरनेशनल स्टेडियम तक का सफर दिखाया गया है. यही वजह है कि फिल्म दर्शकों को शुरुआत से अंत तक बांधे रखने का वादा करती नजर आ रही है.

‘हेल्लाल्लाल्लो’ गाना तेजी से वायरल हो रहा

फिल्म के ट्रेलर ने पहले ही लोगों के बीच जबरदस्त माहौल बना दिया था और अब नया गाना ‘हेल्लाल्लाल्लो’ भी तेजी से वायरल हो रहा है. इस गाने में जबरदस्त म्यूजिक और दमदार एनर्जी देखने को मिल रही है, जो लोगों को झूमने पर मजबूर कर सकती है. गाने का बीट और स्टाइल युवाओं को काफी पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर भी इसकी खूब चर्चा हो रही है.

मेकर्स ने शेयर किया कैप्शन

मेकर्स ने गाना रिलीज करते हुए सोशल मीडिया पर एक मजेदार कैप्शन भी शेयर किया. उन्होंने लिखा कि अब ‘हेलो’ नहीं बल्कि हर जगह सिर्फ ‘हेल्लाल्लाल्लो’ सुनाई देगा.

साथ ही यह भी बताया गया कि फिल्म 4 जून को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इस पोस्ट के बाद फैंस का उत्साह और ज्यादा बढ़ गया है.

ये भी पढ़ें-भोपाल में गूंजेंगे AR रहमान के सुर, दशहरा मैदान में होगा लाइव कॉन्सर्ट, जान्हवी कपूर-राम चरण भी रहेंगे मौजूद

राजधानी भोपाल में हुआ फिल्म का म्यूजिकल इवेंट

23 मई को भोपाल में फिल्म का एक भव्य म्यूजिकल इवेंट आयोजित किया गया, जिसे अब तक का सबसे बड़ा इवेंट बताया जा रहा है. इस मौके पर फिल्म की पूरी स्टारकास्ट मौजूद रही. इवेंट में राम चरण, जाह्नवी कपूर, रवि किशन, शिवा राजकुमार, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू के अलावा डायरेक्टर बुची बाबू सना और फेमस म्यूजिक कंपोजर ए. आर. रहमान भी शामिल हुए. फिल्म के गानों, पोस्टर्स, टीज़र और ट्रेलर को पहले ही शानदार रिस्पॉन्स मिल चुका है और अब नए गाने ने रिलीज से पहले फिल्म को लेकर लोगों की एक्साइटमेंट को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है.

ज़रूर पढ़ें