भोपाल में गूंजेंगे AR रहमान के सुर, दशहरा मैदान में होगा लाइव कॉन्सर्ट, जान्हवी कपूर-राम चरण भी रहेंगे मौजूद

AR Rahman Bhopal Concert 2026: ए. आर. रहमान अपने लाजवाब गानों की वजह से सिर्फ देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी बेहद लोकप्रिय हैं. उनके गाने रिलीज होते ही लोगों के दिलों पर छा जाते हैं. यही वजह है कि ए. आर. रहमान के इस खास कार्यक्रम को लेकर शहरवासियों में जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है.
AR Rahman Live Show Bhopal

AR रहमान, जान्हवी कपूर-राम चरण

AR Rahman Bhopal Concert 2026: संगीत प्रेमियों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है. देश के फेमस और पॉपुलर सिंगर A. R. Rahman के गानों की गूंज अब राजधानी भोपाल में सुनाई देने वाली है. आज यानी 23 मई 2026 को भोपाल शहर में सिंगर ए. आर. रहमान लाइव कॉन्सर्ट करने जा रहे हैं. यह कार्यक्रम BHEL दशहरा मैदान में आयोजित होगा और इसकी शुरुआत शाम 7 बजे से होगी, जहां फैंस को रहमान का लाइव परफॉर्मेंस सुनने का मौका मिलेगा.

क्या एंट्री फ्री रहेगी?

  • आयोजकों के अनुसार, इस कॉन्सर्ट में शामिल होने के लिए 20 मई को फ्री पास वितरित किए जा चुके हैं.
  • बता दें कि ए. आर. रहमान के इस शो में फ्री एंट्री रहेगी, यानी सभी के लिए प्रवेश द्वार खुला रहेगा.

दशहरा मैदान में होगा लाइव कॉन्सर्ट

ए. आर. रहमान अपने लाजवाब गानों की वजह से सिर्फ देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी बेहद लोकप्रिय हैं. उनके गाने रिलीज होते ही लोगों के दिलों पर छा जाते हैं. यही वजह है कि ए. आर. रहमान के इस खास कार्यक्रम को लेकर शहरवासियों में जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है. अनुमान लगाया जा रहा है कि दशहरा मैदान में शहर के अलावा दूर-दूर से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंच सकते हैं. जानकारी के अनुसार, दर्शकों के बैठने के लिए BHEL दशहरा मैदान में खास इंतजाम किए गए हैं. इसके अलावा, यहां एक बड़ा सेट भी तैयार किया जा रहा है.

रहमान के साथ कौन-कौन सितारे साथ नजर आएंगे?

BHEL दशहरा मैदान में सिर्फ ए. आर. रहमान ही नहीं, बल्कि उनके साथ फेमस एक्ट्रेस जान्हवी कपूर और साउथ सुपरस्टार राम चरण भी मौजूद रहेंगे. इन फेमस कलाकारों को देखने के लिए शहरवासी काफी बेताब हैं. फैंस के लिए इनकी परफॉर्मेंस और मौजूदगी को लाइव देखने का यह बेहद खास मौका है. बताया जा रहा है कि आज भी लोग फ्री पास लेकर इस लाइव कॉन्सर्ट में शामिल हो सकते हैं, जिसके लिए किसी तरह की फीस नहीं देनी होगी.

फिल्म पेद्दी का म्यूजिक ए. आर. रहमान ने तैयार किया

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बुच्ची बाबू के निर्देशन में बनी फिल्म पेद्दी 4 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस पैन इंडिया फिल्म का म्यूजिक ए. आर. रहमान ने तैयार किया है. ‘पेद्दी’ जान्हवी कपूर की दूसरी तेलुगु फिल्म है.

जान्हवी ने साल 2024 में फिल्म देवरा से तेलुगु सिनेमा में कदम रखा था. बता दें कि इससे पहले मुंबई के बीकेसी में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट आयोजित किया गया था, जहां फिल्म की पूरी स्टारकास्ट मौजूद रही थी.

राम चरण किस रोल में नजर आएंगे?

लंबे इंतजार के बाद राम चरण और जान्हवी कपूर बहुत जल्द फिल्म ‘पेद्दी’ में नजर आने वाले हैं और अपने किरदारों से दर्शकों का दिल जीतते दिखाई देंगे. इन कलाकारों को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस भी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. दैनिक भास्कर को दिए एक इंटरव्यू में राम चरण ने बताया कि वह इस फिल्म में कुश्ती करते हुए नजर आएंगे. आगे उन्होंने कहा कि फिल्म के प्रमोशन की शुरुआत वह मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से करने जा रहे हैं, जिसके तहत आज दशहरा मैदान में लाइव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.

ये भी पढ़ें-मंगलसूत्र, हाथ में चूड़ियां…कंगना ने की गुपचुप शादी? वायरल वीडियो पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

आखिर फिल्म का प्रमोशन भोपाल में क्यों हो रहा है?

जब इंटरव्यू के दौरान राम चरण से सवाल किया गया कि वह ‘भारत के दिल’ यानी राजधानी भोपाल से फिल्म का प्रमोशन क्यों शुरू कर रहे हैं, तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि भोपाल और मध्य प्रदेश के लोग कुश्ती और पारंपरिक खेलों से काफी लगाव रखते हैं. लोगों को ये खेल बेहद पसंद आते हैं, इसलिए उन्होंने फिल्म के प्रमोशन की शुरुआत भोपाल से करने का फैसला लिया.

ज़रूर पढ़ें