Ramayana BO4: चौथे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘रामायण’, कमाई 238 करोड़ के पार
रामायण फिल्म
Ramayana Box Office Collection Day 4: नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी और रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के पहले दिन से ही फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. ओपनिंग डे पर जबरदस्त कमाई करने के बाद इसे दिवाली की छुट्टियों का भी पूरा फायदा मिला. यही वजह है कि शनिवार के बाद रविवार को भी फिल्म ने शानदार कारोबार किया.
चौथे दिन ‘रामायण’ ने कितनी कमाई की?
‘रामायण’ ने रिलीज के महज चार दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म नी रविवार दिवाली के दिन भारत में 56.15 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इसमें हिंदी भाषा से 36.75 करोड़ रुपये की कमाई हुई. वहीं, कन्नड़ में 7.25 करोड़, तेलुगु में 6.25 करोड़, तमिल में 3.15 करोड़ और मलयालम में 2.75 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ.
फिल्म की पहले दिन की कमाई 64.85 करोड़ रुपये रही थी. दूसरे दिन शुक्रवार को इसने 48 करोड़ रुपये कमाए. इसके बाद शनिवार को फिल्म की कमाई में बड़ा उछाल आई और इसने 69.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. रविवार की कमाई मिलाकर फिल्म का कुल घरेलू नेट कलेक्शन 238.85 करोड़ रुपये हो गया है.
दिवाली पर ‘रामायण’ ने बनाया नया रिकॉर्ड
रणबीर कपूर की फिल्म ने दिवाली के दिन कमाई के मामले में सलमान खान की ‘टाइगर 3’ को पीछे छोड़ दिया है. सलमान की इस फिल्म ने दिवाली 2023 पर 44.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. वहीं ‘रामायण’ ने इससे ज्यादा कमाई कर दिवाली के दिन सबसे ज्यादा कारोबार करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.
‘आदिपुरुष’ को भी छोड़ा पीछे
बॉक्स ऑफिस पर चार दिनों के प्रदर्शन के मामले में ‘रामायण’ ने प्रभास की फिल्म ‘आदिपुरुष’ को भी पीछे कर दिया है. ‘आदिपुरुष’ ने शुरुआती चार दिनों में 237 करोड़ रुपये की कमाई की थी. वहीं, ‘रामायण’ का कलेक्शन 238.85 करोड़ रुपये पहुंच चुका है. फिल्म की लगातार शानदार कमाई से साफ है कि दर्शकों के बीच इसका क्रेज बना हुआ है.



