Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की रामायण को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन रिलीज होगा फर्स्ट पार्ट

Ramayana Part One Release Date: रामायण के मेकर्स ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी किया है. पोस्टर में लिखा था कि यह रामायण के युग का आरंभ है. आगे पोस्ट में लिखा था कि लाखों करोड़ों फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है. रामायण का पहला पार्ट इसी साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगा.
ramayan

इस दिन रिलीज होगी फिल्म रामायण

Part One Release Date: रणबीर कपूर की रामायण लगातार सुर्खियों में है.रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म रामायण लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. ट्रेलर रिलीज होते ही फिल्म ने फैंस के दिलों में अपनी जगह बना ली थी. लगभग 4 हजार करोड़ रुपये की लागत से बन रही यह फिल्म बहुत जल्द बड़ी पर्दे पर रिलीज होने वाली है. हाल ही में मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. मेकर्स ने ऐलान किया है कि रामायण फिल्म को 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. दिवाली से पहले ही फैंस को यह बड़ी खुशखबरी मिली है.

दुनियाभर में कब रिलीज होगा फर्स्ट पार्ट?

रामायण के मेकर्स ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी किया है. पोस्टर में लिखा था कि यह रामायण के युग का आरंभ है. आगे पोस्ट में लिखा था कि लाखों करोड़ों फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है.

ramyan movie
रामायण फिल्म

रामायण का पहला पार्ट इसी साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगा. जारी पोस्ट में बताया गया है कि अब भारत के दर्शक भी विदेशों में मौजूद दर्शकों के साथ 5 नवंबर को फिल्म देख सकेंगे.

एडवांस बुकिंग कब से शुरू होगी?

मेकर्स के अनुसार, दशहरा के मौके पर फिल्म रामायण की एडवांस बुकिंग शुरू हो जाएगी. इसकी घोषणा करते हुए टीम ने लिखा कि नवरात्रि के शुभ अवसर पर हम एक नए युग की शुरुआत का जश्न मना रहे हैं. यानी दर्शक दशहरे से फिल्म की एडवांस बुकिंग कर सकेंगे.

फिल्म रामायण का स्टारकास्ट

बता दें कि इस फिल्म रामायण में एक से बढ़कर एक कई बड़े कलाकार नजर आने वाले हैं. बॉलीवुड से लेकर साउथ तक के बड़े स्टार इस फिल्म में अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे. रणबीर कपूर राम, साई पल्लवी माता सीता और रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में नजर आएंगे. जबकि साउथ सुपरस्टार यश रावण के रोल में नजर आएंगे.

ये भी पढ़ें-Drishyam 3 BO: दृश्यम 3 बनी अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी फिल्म, 8 दिन में तोड़ा 400 करोड़ का रिकॉर्ड

रामायण कितनी भाषाओं में रिलीज होगी?

मेकर्स के अनुसार, रामायण हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी. भारत के साथ-साथ दुनियाभर के सिनेमाघरों में रामायण फिल्म प्राचीन भारत की एक झलक दिखाएगी. अब देखना यह होगा कि रामायण फिल्म रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई करती है. क्या 4 हजार करोड़ रुपये की अपनी लागत को फिल्म पार कर पाएगी या नहीं.

ज़रूर पढ़ें