शादी के बाद विजय-रश्मिका की जोड़ी फिर लौटेगी बड़े पर्दे पर, इस अपकमिंग फिल्म में साथ नजर आएगा कपल

Vijay- Rashmika Upcoming Films: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की प्रेम कहानी 2018 में उनकी फिल्म 'गीता गोविंदम' के दौरान शुरू हुई थी. करीब 8 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अब इस जोड़ी ने शादी करने का फैसला कर लिया है.
Vijay- Rashmika Upcoming Film

विजय-रश्मिका की अपकमिंग फिल्म

Vijay- Rashmika Upcoming Films: फिल्म इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय कपल्स में से एक रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी कल यानी 26 फरवरी को बड़े ही धूमधाम के साथ संपन्न हुई. देश के कोने-कोने तक रश्मिका और विजय की शादी की शहनाई की गूंज सुनाई दी. कपल ने पारंपरिक अंदाज में पूरे रीति-रिवाजों के साथ शादी की जिसकी तस्वीरों पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फैंस जमकर लाइक्स और कमेंट्स कर रहे हैं. शादी की चर्चाओं के बीच अब फैंस के मन में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर रश्मिका और विजय एक साथ किसी फिल्म में कब नजर आएंगे और उन्हें बतौर लीड रोल स्क्रीन पर कब देखा जा सकेगा. आइए हम आपको बताते हैं कि यह कपल एक साथ कब और किस फिल्म में नजर आने वाला है.

किस फिल्म में साथ दिखेंगे राश्मिका और विजय?

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की प्रेम कहानी 2018 में उनकी फिल्म ‘गीता गोविंदम’ के दौरान शुरू हुई थी. करीब 8 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अब इस जोड़ी ने शादी करने का फैसला कर लिया है. खबर है कि 4 मार्च को हैदराबाद में एक शानदार रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा, जिसके तुरंत बाद दोनों अपने काम पर लौट आएंगे. शादी के बाद यह कपल पहली बार फिल्म ‘रणबाली’ में एक साथ स्क्रीन शेयर करता नजर आएगा.

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 26 जनवरी को अपनी अगली फिल्म ‘रणबाली’ की आधिकारिक घोषणा की जो उनकी शादी के बाद पहली फिल्म होगी. विजय ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी. यह फिल्म 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसका निर्देशन राहुल संकृत्यायन ने किया है.

विजय देवरकोंडा ने क्या लिखा?

सोशल मीडिया पर फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए विजय ने लिखा कि अंग्रेजों ने उन्हें (रणबाली को) ‘जंगली’ (Savage) कहा था और मैं इससे इनकार नहीं करता. लेकिन वह हमारे लिए एक बेखौफ योद्धा थे. मिलिए अकेले ‘रणबाली’ से जो हमारे उस इतिहास को फिर से जिंदा कर रहे हैं जिसे अंग्रेजों ने दबाने या मिटाने की कोशिश की थी.

फिल्म ‘रणबाली’ की क्या कहानी है?

यह फिल्म 19वीं सदी की उन सच्ची घटनाओं को दिखाती है जिन्हें दुनिया से छिपाया गया. फिल्म की कहानी रायलसीमा के उस इतिहास पर आधारित है, जहां अंग्रेजों ने स्थानीय लोगों को ‘जंगली’ और ‘बागी’ बताकर उनका अपमान किया था. फिल्म का फर्स्ट लुक संकेत देता है कि यह ब्रिटिश काल के एक ऐसे भयानक नरसंहार (Genocide) की कहानी है, जिसकी तुलना हिटलर के ‘होलोकॉस्ट’ से की गई है.

ये भी पढ़ें-Rashmika Vijay Wedding: रश्मिका-विजय सात जन्मों के बंधन में बंधे, शादी की खूबसूरत तस्वीरें आईं सामने

विजय-राश्मिका किस रोल में नजर आएंगे?

इसमें विजय देवरकोंडा स्वतंत्रता सेनानी ‘रणबाली’ की मुख्य भूमिका में हैं, जबकि रश्मिका मंदाना ‘जयम्मा’ का किरदार निभा रही हैं.मशहूर अभिनेता अर्नोल्ड वोस्लू फिल्म में विलेन बने हैं. ‘गीता गोविंदम’ और ‘डियर कॉमरेड’ की सुपरहिट जोड़ी को एक बार फिर इस ऐतिहासिक फिल्म में साथ देखना वाकई रोमांचक होगा.

ज़रूर पढ़ें