सलमान खान की वॉर बेस्ड ‘मातृभूमि’ का नया गाना रिलीज, रात 3 बजे ईद पर फैंस को दिया सरप्राइज
फिल्म मातृभूमि का गाना रिलीज
Salman Khan New Song Release: सलमान खान अब वॉर ड्रामा फिल्म “मातृभूमि: वॉर रेस्ट इन पीस” के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं. ईद के मौके पर सलमान ने अपने फैंस को फिल्म से जुड़ा एक खास सरप्राइज भी दिया, जिससे उनके चाहने वाले काफी खुश हो गए. फिल्म का नया गाना ‘मैं हूं’ यह दिखाता है कि यह फिल्म सिर्फ युद्ध, हथियार और बॉर्डर की कहानी नहीं है, बल्कि इसमें भावनाओं और रिश्तों की गहराई भी है. इस गाने में देश की सेवा के साथ-साथ जुदाई, दर्द और प्यार जैसी भावनाओं को बहुत भावुक तरीके से दिखाया गया है.
गाने में दिखी चित्रांगदा के साथ केमिस्ट्री
गाने में सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की शानदार केमिस्ट्री नजर आती है. इस गाने को श्रेया घोषाल और अयान लाल ने अपनी आवाज दी है.
वीडियो में चित्रांगदा का किरदार काफी भावुक दिखाया गया है, क्योंकि सलमान का किरदार बॉर्डर पर देश की रक्षा के लिए गया हुआ है और वह उनकी यादों में खोई रहती हैं.
सलमान ने 3 बजे रात गाना पोस्ट किया
गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन आने लगे. सलमान ने यह गाना रात करीब 3 बजे पोस्ट किया था, फिर भी उस समय भी उनके फैंस जाग रहे थे और लगातार कमेंट कर रहे थे. कई लोगों ने उन्हें ईद की शुभकामनाएं दीं, जबकि कुछ ने मजाक में उन्हें आराम करने और सो जाने की सलाह भी दी.
फिल्म ‘मातृभूमि’ कब रिलीज होगी?
- बता दें कि फिल्म का निर्देशन अपूर्वा लाखिया कर रहे हैं.
- इस फिल्म का पुराना नाम ‘बैटल ऑफ गलवान’ था.
- यह फिल्म 2020 में भारत और चीन के बीच हुए गलवान घाटी संघर्ष से प्रेरित है. \
- सलमान खान इस फिल्म में कर्नल बिक्कुमल्ला संतोष बाबू का किरदार निभा रहे हैं, जिन्हें मरणोपरांत महावीर चक्र से सम्मानित किया गया था.
- पहले इस फिल्म को 17 अप्रैल को रिलीज किया जाना था, लेकिन अब इसकी नई रिलीज डेट की घोषणा अभी नहीं हुई है.