पहले प्यार, फिर धोखा, अब वापस मांग रहे 10 करोड़ के गिफ्ट, पाकिस्तानी एक्ट्रेस और नेता का नफरत में बदला प्यार
एक्ट्रेस मोमिना इकबाल और साकिब खान
Demand Of Ten Crore Gifts: पाकिस्तान का एक नेता एक्ट्रेस के प्यार में दिल हार बैठा. 33 साल की मोमिना इकबाल सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस हैं, जिनकी खूबसूरती पर फैंस मर मिटते हैं. एक्ट्रेस मोमिना इकबाल और पाकिस्तानी नेता साकिब खान चधर के बीच काफी समय से रिलेशनशिप में होने की खबरें चल रही थी. हालांकि, अब साकिब खान ने भी अपने प्यार का खुलासा कर दिया है. जिसमें एक्ट्रेस पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. इसके साथ ही अब तक दिए गए सभी महंगे तोहफे की वापस मांग की है.
एक्ट्रेस मोमिना और साकिब खान का प्यार अब नफरत में बदल चुका है. साकिब खान ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि वे मोमिना इकबाल को बिल्कुल भी परेशान नहीं करना चाहते हैं. वे सिर्फ अपने कीमती तोहफे वापस मांग रहे हैं. बता दें, यह विवाद मोमिना इकबाल के चुपके से शादी करने के बाद शुरू हुआ है. साकिब ने कहा कि मोमिना ने किसी और से शादी की है, उन्हें कोई दिक्कत नहीं है. इसके साथ ही साकिब ने बताया कि मोमिना के पति ने उन्हें धमकी भी दी थी और उसके खिलाफ मामला भी दर्ज करा दिया है.
10 करोड़ रुपए के दिए गिफ्ट
इस दौरान एक्ट्रेस मोमिना पर साकिब खान ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने रिश्ता टूटने के बाद अपने दिए गए सभी कीमती तोहफे की मांग की है. मोमिना इकबाल और साकिब खान के बीच चल रहे विवाद पर पाकिस्तानी सिनेमैटोग्राफर इरशाद भट्टी ने भी बयान दिया है. उन्होंने बताया कि साकिब ने मोमिना को एक फॉर्च्यूनर और एक होंडा सिविक कार भी गिफ्ट में दिया था. इसके अलावा लगभग 84 लाख रुपए कीमत की एक घड़ी और अन्य लग्जरी चीजें भी गिफ्ट में दी थी. जिसकी कीमत करीब 10 करोड़ रुपए है.
मोमिना के पति ने की शादी की पुष्टि
मोमिना इकबाल के पति हमजा हबीब ने शादी की खबर पर खुद ही पुष्टि की है. मोमिना इकबाल ने भी कुछ समय पहले इंस्टाग्राम पर खुलासा किया था कि उन्हें धमकियां दी जा रही हैं और शादी को खराब करने की कोशिश की जा रही है. इस दौरान उन्होंने सरकार से भी मदद की गुहार लगाई थी. फिलहाल, इस मामले को लेकर कौन झूठ और कौन सच बोल रहा है. इसका खुलासा तो जांच के बाद ही हो पाएगा. लेकिन यह विवाद अब तूल पकड़ता ही जा रहा है.